{"_id":"ecc27cc51d3a29dfe84aa61efc8aad9c","slug":"star-waij-irrigation-department-won-match-in-hygiene-challenge-cup-tournament-bundelkhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टार वाइज, सिंचाई विभाग ने जीते मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईजीन बुंदेलखंड चैलेंज कप क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टार वाइज, सिंचाई विभाग ने जीते मैच
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 07 Feb 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टार वाइज ने रोड स्टार और सिंचाई विभाग ने आलवन इलेविन को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। रविवार को हथौरा व जेके इलेविन और मऊरानीपुर व सरबई (मध्य प्रदेश) टीमों के बीच मुकाबले होंगे।
विज्ञापन
राइफल क्लब ग्राउंड में शनिवार को पहले रोड स्टार ने 126 रनों का लक्ष्य रखा। मोहम्मद रिजवान (जानू) ने 65 और बोनी ने 34 रन बनाए। अरशद ने तीन विकेट लिए। जवाब में स्टार वाइज ने तीन विकेट शेष रहते मैच जीत लिया। सलमान ने 68 और अबरार ने 30 रन बनाए। उजैर ने तीन विकेट लिए।
विज्ञापन
दूसरे मैच में सिंचाई विभाग ने पहले विवेक के 27 और दिलीप के 20 रनों की बदौलत निर्धारित 15 ओवर में 114 रनों का लक्ष्य रखा। आलवन इलेविन के डा. शरीफ ने चार खिलाड़ियों को आउट किया। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आई आलवन इलेविन की पूरी टीम 72 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन
शादाब ने 31 रनों का योगदान दिया। सिंचाई विभाग के बालर दुर्गेश ने चार विकेट लिए। अंपायर राजेंद्र अवस्थी, नवीन विश्वकर्मा, आशुतोष, रेफरी शोएब भाई, नफीस गावस्कर, स्कोर हारिस, गुड्डू, कमेंटेटर सैय्यद अल्तमश, शिवा अवस्थी व नौशाद रहे।