{"_id":"65fb342ef6efd77b5c054284","slug":"stampede-in-khoya-mandi-surrounded-and-filled-two-samples-banda-news-c-212-1-sknp1008-108378-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: खोया मंडी में भगदड़, घेरकर दो नमूने भरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: खोया मंडी में भगदड़, घेरकर दो नमूने भरें
विज्ञापन
बांदा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को खोया मंडी में छापेमारी की। टीम को देखते ही खोया व्यापारी भाग खड़े हुए। टीम ने घेरकर दो व्यापारियों को घर दबोचा और नमूना लिया।
होली को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बुधवार की सुबह टीम ने शहर में स्थित खोया मंडी में छापेमारी की। टीम को देखते ही व्यापारी खोया लेकर भाग खड़े हुए। टीम ने घेरकर दो व्यापारियों को पकड़ लिया। मिलावट के शक में दोनों व्यापारियों के खोए का नमूना लिया गया। बाद में टीम ने खुरहंड व नरैनी, बबेरू आदि में रंगीन कचरी का नमूना लिया। खुरहंड में व्यापारी नमूना लेने पर व्यापारी झगड़े पर अमादा हो गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने इसकी जानकारी खुरहंड चौकी को दी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद टीम ने नमूना लिया। बबेरू में भी व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिरा दिए और इधर-उधर जाकर बैठ गए। इससे टीम एक भी नमूना नहीं ले पाई। अभिहित अधिकारी अजीत कुमार ने कहा कि व्यापारी चाहे जितनी भी कोशिश कर ले, टीम मिलावटी खाद्य वस्तुओं को बिकने नहीं देगी। अभियान जारी रहेगा।