फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Stadium team won the final of Kabaddi

Banda News: स्टेडियम की टीम ने जीता कबड्डी का फाइनल

Sun, 25 Feb 2024 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Stadium team won the final of Kabaddi
बांदा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। बालक व बालिका वर्ग की टीमों ने प्रतिभाग किया। विजेता टीमों को पुरस्कृत कर उत्साह बढ़ाया। शुरुआत डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्ला खां व उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन के सचिव कमल किशोर यादव ने कराई।
विज्ञापन

बालक वर्ग में पहला मैच पुलिस लाइन व स्वराज स्टीलर्स के बीच हुआ। पुलिस लाइन टीम ने 25/18 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच पुलिस लाइन व स्टेडियम योद्धा के बीच हुआ। इसमें 31/26 से पुलिस लाइन की टीम विजयी हुई।
विज्ञापन

तीसरा मैच स्टेडियम व आईटीआई योद्धा के बीच हुआ। इसमें 29/24 से स्टेडियम की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मैच स्टेडियम व पुलिस लाइन टीमों के बीच हुआ। स्टेडियम टीम ने 37/32 से कबड्डी का फाइनल मुकाबला जीत लिया। बालिका वर्ग में स्टेडियम व जीजीआईसी की खिलाड़ियों के बीच कबड्डी मैच खेला गया, जिसमें 24/18 से स्टेडियम की टीम विजयी हुई। दूसरा मैच स्टेडियम योद्धा व जेके स्टार के बीच हुआ। दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रही। अंत में 25/23 से स्टेडियम योद्धा टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्टेडियम व स्टेडियम योद्धा के टीमों के बीच खेला गया। इसमें स्टेडियम की टीम विजयी रही। स्टेडियम टीम की खिलाड़ी अलशिफा मंसूरी, जिया, खुशबू का प्रदर्शन सराहनीय रहा। रेफरी शुभम सिंह, आरिफ, सुरेंद्र, प्रवीण पांडेय, कुलदीप आदि रहे। विजेता टीम के खिलाड़ियों को डिप्टी कलेक्टर इरफान उल्ला खां ने पुरस्कार सौंपे। इस दौरान एसके तिवारी, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, उदित त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed