फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   sports

बांदा: रेसलर लक्ष्मीकांत अपने गांव पहुंचा, जोरदार स्वागत

Wed, 03 Feb 2021 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
sports
बांदा/मटौंध। अमेरिका के फ्लोरिडा में रेसलिंग चैंपियनशिप में डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग फाइट के पुरोधा और बुंदेलखंड के रेसलर लक्ष्मीकांत राजपूत उर्फ गुरुराज का अपने गृह जनपद बांदा में मंगलवार को जोरदार स्वागत हुआ। जगह-जगह उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। राजनीतिक दलों के लोग भी अपने फाइटर की अगुवानी में पीछे नहीं रहे।
विज्ञापन

बांदा के पल्हरी गांव के मूल बाशिंदे गुरुराज ने गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को अमेरिका में डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग फाइटिंग में शानदार प्रदर्शन किया। इसके पहले भी वह कई अवार्ड हासिल कर चुके हैं। अमेरिका में वह अंतरराष्ट्रीय चैंपियन फिन बैलर से भिड़े थे। गृह जनपद आने पर शहर में गुरुराज को उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने बाजे-गाजे के साथ खुले वाहन से घुमाया। जगह-जगह उनका स्वागत हुआ।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री स्वर्गीय विवेक कुमार सिंह के आवास पर उनकी पत्नी मंजुला विवेक सिंह और दोनों पुत्र ईशान सिंह लवी व यशोवर्धन सिंह चीनी माला पहनाकर मिठाई खिलाई। अधिवक्ता खुर्शीद अहमद, आदित्य सिंह, वीरेंद्र सिंह जादौन, धनंजय सिंह टीटू आदि शामिल रहे। उधर, सपा कार्यालय में पूर्व महासचिव राजेंद्र यादव ने अगुवानी करते हुए कहा कि लक्ष्मीकांत ने बांदा का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां सपा नेता सुशील यादव, अनुपम लौहवंशी, बबलू श्रीवास, अवध बिहारी, विष्णु दत्त यादव आदि मौजूद थे। भूरागढ़ केन पुल पर लक्ष्मीकांत के भाई लखन सिंह राजपूत, संतोष राजपूत सहित रजत सेठ, पुष्कर द्विवेदी, अनुरुद्ध त्रिपाठी, अनुराग चंदेरिया आदि ने स्वागत किया।
व्यापारी नेता सत्य प्रकाश सराफ, मनोज जैन, अमित सेठ भोलू, राजकुमार राज, शुभम गुप्ता, आशू, अमन गुप्ता, नवीन गुप्ता, अंकित बासू, अचिन खरे, शैलेंद्र वर्मा आदि ने भी स्वागत किया।

उधर, मटौंध में बिछवाही नाला के पास भाजपा नेता अजित प्रकाश गुप्त, श्याम बाबू पाल, स्वर्ण सिंह, शिवशरन शुक्ल और नगर पंचायत अध्यक्ष चौधरी सुधीर सिंह ने स्वागत किया। सदस्य अभिषेक गुप्ता, सरजू प्रजापति, ममता देवी, रचना द्विवेदी, लखन राजपूत, पुष्पेंद्र सिंह, सुनील गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed