फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SP,police,medical,DM,covid 19

आक्सीजन की कमी किसी भी दशा में न हो

Thu, 06 May 2021 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
SP,police,medical,DM,covid 19
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने कोविड-19 मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्धता की समीक्षा की। राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि ऑक्सीजन उपलब्धता की प्रतिदिन उन्हें और सीएमओ को सूचना उपलब्ध कराएं। किसी भी दशा में ऑक्सीजन की कमी न होने पाए।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में आयोजित बैठक में प्रधानाचार्य ने डीएम को बताया कि डी-टाइप 50 सिलिंडर उपलब्ध हैं। हमीरपुर और कानपुर से रोजाना सिलिंडर भरवाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मेडिकल कालेज में 169 मरीज भर्ती हैं। 48 मरीज आईसीयू/वेंटीलेटर में हैं। आक्सीजन प्लांट 22 मई तक तैयार हो जाएगा। जिलाधिकारी ने कार्य को गुणवत्तापूर्वक कराने को कहा। बैठक में डॉ. दिलीप ने कहा कि आरटीपीसीआर की दूसरी मशीन इंस्टॉल हो गई है। जल्द ही सैंपलों की जांच बढ़ाई जाएगी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेज कैंपस में प्रतिदिन फागिंग, सफाई एवं सैनिटाइजेशन कराएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) एमपी ङ्क्षसह, एसडीएम सदर सुधीर कुमार, सीएमओ एन डी शर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी राजेश वर्मा, ईओ, डॉ. सुनील आर्या, डॉ. अभिषेक राज, डॉ. अभास कुमार सिंह, डॉ. एसके सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

--------------
बालू खनन के लिए किया गया अवैध पुल का निर्माण
खप्टिहा कलां। पैलानी तहसील के पड़ोहरा गांव में बह रही चंद्रावल नदी में बने रपटे से हटकर परिवहन करने के लिए अवैध पुल का निर्माण किया गया है। इससे नदी की जलधारा प्रभावित हो रही है। जलीय पर्यावरण को भी खतरा है। भरपूर पानी न पहुंचने से अलोना पंप कैनाल भी ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक बालू खदान चंद्रावल नदी के पश्चिमी तट के पास नदी के पूर्वी तट तक खनन किया जा रहा है। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के स्पष्ट निर्देश और एनजीटी के सख्त हिदायत के बावजूद नियम विरुद्ध नदी को काबू करने के लिए कई तटबंध बना दिए गए हैं। समाजसेवी ओम दीक्षित ने बताया कि नदी की जलधारा प्रभावित करने जलीय जीवन पर खतरा है।

-------------
बीज विकास अधिकारी का निधन
अतर्रा। नरैनी रोड स्थित राजकीय कृषि फार्म में बने हुए बीज संयंत्र केंद्र जो पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में इकलौता केंद्र स्थापित है। वहां पर बीज विकास अधिकारी के पद पर कार्यरत सेवाराम (55) की पिछले चार दिनों से तबियत खराब थी। बुखार, टाइफाइड का इलाज जिला अस्पताल सहित मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। गुरुवार दोपहर अचानक सांसे थम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed