{"_id":"6929e35dfc0ea72cce031321","slug":"soon-117-types-of-tests-will-be-available-under-one-roof-banda-news-c-212-1-bnd1017-136753-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: जल्द एक छत के नीचे मिलेंगीं 117 प्रकार की जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: जल्द एक छत के नीचे मिलेंगीं 117 प्रकार की जांचें
Fri, 28 Nov 2025 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 28 Nov 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 03 - 300 शैया मंडलीय चिकित्सालय में स्थापित आईपीएचएल। संवाद
बांदा। मरीजों को अब यूरिन कल्चर, थायराइड, विटामिन बी-12 व डी-3 जैसी महंगी जांचों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिला अस्पताल परिसर में संचालित 300 शैया के मंडलीय चिकित्सालय में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब (आईपीएचएल) के क्रियाशील होने पर 117 प्रकार की जांचे एक ही छत के नीचे उपलब्ध हो सकेंगी। हालांकि इस लैब के क्रियाशील होने में बिजली सबसे बड़ा रोड़ा बन रही है। मंडलीय चिकित्सालय के जिस भाग में यह लैब स्थापित की गई है वहां 33 केवीए ट्रांसफार्मर से बिजली की सप्लाई है लेकिन तकनीकी वजहों से यहां सुचारू बिजली नहीं पहुंच पा रही इससे यह लैब मूर्त रूप नहीं ले पा रही है।
प्रधानमंत्री अभीम योजना के तहत वर्ष 2023 में जिला अस्पताल के लिए इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब का निर्माण 300 शैया वाले मंडलीय चिकित्सालय के ऊपरी तल में किया गया था। तब से यह लैब क्रियाशील नहीं हो सकी थी। वर्तमान में शासन की ओर से इन लैब के क्रियाशील किए जाने के लिए पत्राचार किया गया है। इस पर स्वास्थ्य विभाग इस लैब को क्रियाशील कराने के लिए लैब की साफ सफाई आदि कराने में जुटा है।
अधिकारियों का कहना है कि जिला अस्पताल में मंडलीय अस्पताल के लिए अलग से बिजली सप्लाई के लिए 33 केवीए ट्रांसफार्मर लगाया गया है लेकिन इस ट्रांसफार्मर में अक्सर तकनीकी कमी के कारण बिजली बाधित रहती है। इससे निर्बाध बिजली की सप्लाई नहीं मिल पा रही है। इस काम को तकनीकी टीम देख रही है। अधिकारियों की माने तो सप्ताह भर के अंदर यह लैब क्रियाशील हो जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लैब में मरीजों को यह मिलेंगी सुविधाएं
आईपीएचएल के संचालित होने से मरीजों को एचआईवी, शुगर, टीबी व माइक्रोबॉयोलॉजी के तहत की जाने वाली जांचे एक रुपये के पर्चे में हो सकेगी। माइक्रोबॉयोलॉजी की जांच में प्रमुख रूप से यूरिन कल्चर, थायराइड, विटामिन बी-12, डी-3 समेत 117 प्रकार की जांचे मिलेंगी। वर्तमान में इन जांचों को कराने में प्राइवेट में थायराइड की जांच 500 से 600 रुपये व थायराइड की जांच में 700 से 800 रुपये देने पड़ते हैं। लैब के संचालित होने पर यह जांचे एक रुपये के पर्चे में मिलेंगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में वर्तमान में इन जांचों की सुविधा
बायोकेमेस्ट्री की जांच जिसमें शुगर, लिपिड प्रोफाइल, एलएफटी, केएफटी।
हेमेटोलॉजी की जांच जिसमें सीबीसी, ईएसआर व ब्लड ग्रुप।
सीरोलॉजी की जांच टायफाइड, हेपेटाइटिस बी व सी की जांच।
-- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
आईपीएचएल लैब को क्रियाशील करने में बिजली की समस्या आड़े आ रही है। तकनीकी टीम से मशविरा किया जा रहा है। एक सप्ताह के अंदर यह लैब क्रियाशील होने की संभावना है। इससे जिला अस्पताल की पैथोलॉजी पूरी की पूरी लैब में स्थानांतरित कर दी जाएगी।
डॉ. के. कुमार
सीएमएस, जिला अस्पताल पुरुष, बांदा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -