{"_id":"679fb531713002715400f512","slug":"sonu-from-haryana-defeated-gauri-from-punjab-banda-news-c-212-1-bnd1006-121591-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हरियाणा की सोनू ने पंजाब की गौरी को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हरियाणा की सोनू ने पंजाब की गौरी को किया चित
विज्ञापन
दंगल में कुश्ती करतीं महिला पहलवान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। ग्राम पंचायत अनथुवा के केदार नगर में दंगल का आयोजन किया। इसमें पंजाब, हरियाणा, बुंदेलखंड, दिल्ली, राजस्थान, मथुरा, उन्नाव और कानपुर समेत महानगरों से महिला व पुरुष पहलवानों ने कुश्ती लड़ी।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व भाजपा नेता अनूप सिंह की ओर से आयोजित दंगल का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, विशिष्ट अतिथि ईशान सिंह, कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।
हरियाणा की महिला पहलवान सोनू ने पंजाब की गौरी को चित कर दिया। उन्नाव के सागर को कानपुर की गंगा हराया। दिल्ली की महिला पहलवान सन्नी ने मथुरा की जॉनी को हराया, जबकि राजस्थान के राजेश ने जालौन के अमर सिंह को हराकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
महिला पहलवान कानपुर की अन्नू ने जागृति मर्का को हराया। नकुल (फिरोजाबाद), जॉनी (फिरोजाबाद), पूनम (कानपुर), गोगा (राजस्थान), सहदेव (मुंगुस) सहित कई अन्य पहलवानों ने भी जीत दर्ज की।
प्रीतम पहलवान (राठ) ने एनाउंसर की भूमिका निभाई। आयोजक डॉ. अनूप सिंह, हरिशरण गुप्ता ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार और शील्ड देकर हौसला बढ़ाया।
क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष (सिराथू) कुंवर धनरास, बबलू सिंह, अनूप सिंह, रमेश शुक्ला, कल्लू सिंह चौहान, मुलायम सिंह, अनंत निगम, आशीष गुप्ता, अजय निषाद, राकेश राजपूत मौजूद रहे।