फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Son-in-law attacks mother-in-law with an axe over triple talaq case

Banda News: तीन तलाक के मुकदमे की रंजिश में दामाद ने सास को फरसा मारा

Fri, 23 Jan 2026 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 23 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law attacks mother-in-law with an axe over triple talaq case
बांदा। पैलानी थाना क्षेत्र के सबादा गांव में तीन तलाक के मुकदमे की रंजिश के चलते एक युवक ने अपनी बेवा सास पर फरसा से हमला कर दिया। इस हमले में सिर में गंभीर चोट लगने से महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों ने घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आरोपी दामाद मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सबादा गांव निवासी सबीउल्लाह ने बताया कि बुधवार रात करीब एक बजे फतेहपुर के बिंदकी निवासी इरफान ने घर में घुसकर उनकी बुआ अकबरी (50) पर फरसा से हमला किया। सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण अकबरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सबीउल्लाह के मुताबिक, इरफान और अकबरी की बेटी मूना का तीन तलाक हो चुका है। अकबरी ने इरफान के खिलाफ तीन तलाक का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

जिसके बाद से इरफान अकसर हमला करने की फिराक में रहता था। इससे पहले अप्रैल माह में इरफान मूना के सिलाई किए हुए कपड़े भी चुरा ले गया था। अकबरी के पति इफि्तखार के निधन के बाद से इरफान मां-बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। इसी रंजिश के चलते उसने यह वारदात की। पुलिस ने आरोपी इरफान के खिलाफ पैलानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच की जा रही है। घायल महिला का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed