Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Somil from Tindwari becomes a scientist at ISRO

Banda News: इसरो में वैज्ञानिक बने तिंदवारी के सोमिल

Sun, 01 Nov 2026 11:14 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 01 Nov 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Somil from Tindwari becomes a scientist at ISRO
फोटो 26- सोमिल गुप्ता। स्रोत: स्वयं
तिंदवारी। कस्बे के संतोषी नगर निवासी सोमिल गुप्ता का भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है।
विज्ञापन

कुछ महीने पहले उनका भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में भी वैज्ञानिक पद पर चयन हुआ था। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है।
सोमिल की प्रारंभिक शिक्षा बाल विकास शिक्षा केंद्र तिंदवारी से हुई। हाईस्कूल सत्यनारायण इंटर कॉलेज और इंटरमीडिएट राजकीय इंटर कॉलेज बांदा से किया। इसके बाद एनआईटी जमशेदपुर से बीटेक की पढ़ाई पूरी की। वर्तमान में वह आईआईटी कानपुर से एमटेक कर रहे हैं।

सोमिल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। उनके पिता दिनेश चंद्र गुप्ता टीवी मैकेनिक हैं। मां रेनू गृहिणी हैं। सामान्य परिवार से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के दो प्रतिष्ठित वैज्ञानिक संस्थानों में चयन उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed