फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Somewhere kids are playing football and somewhere they are doing yoga

Banda News: कहीं बच्चे खेल रहे फुटबॉल तो कहीं कर रहे योग

Sat, 24 May 2025 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Somewhere kids are playing football and somewhere they are doing yoga
बांदा। ग्रीष्मावकाश के दौरान उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में समर कैंप चल रहे हैं। शुक्रवार को समर कैंप के तीसरे दिन विद्यालयों में विभिन्न खेलों का आयोजन किया, जिसका छात्राओं ने खूब आनंद लिया।
विज्ञापन

जनपद के ज्यादातर विद्यालयों में इस समय मस्ती की पाठशाला चल रही है।
समर कैंप में कराई जा रही गतिविधियों का बच्चे पूरे उत्साह के साथ आनंद उठा रहे हैं। शुक्रवार को अतर्रा तहसील के ग्राम गुमाई स्थित राजकीय हाईस्कूल में फुटबॉल और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें शिवपूजन, योगेंद्र, धीरेंद्र, राजभवन, अंशिका, खुशबू, लक्ष्मी, अनीता सहित बीस से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए उत्साह और खेल भावना की मिसाल पेश की। प्रधानाचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कैंप में छात्रों की रुचियों को ध्यान में रखते हुए विविध गतिविधियां कराई जा रही हैं।
विज्ञापन

कैंप का उद्देश्य छात्रों के मानसिक और शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश मिश्रा ने अतर्रा ग्रामीण के फौजदार का पुरवा कंपोजिट विद्यालय का औचक निरीक्षण कर समर कैंप की स्थिति जानी। योगाभ्यास और खेल गतिविधियों में भाग लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नामांकित 170 बच्चों में से 104 मौके पर मौजूद मिले। उन्होंने शिक्षक अशोक त्रिपाठी, शिक्षामित्र रेखारानी पांडेय व विमलेश देवी को समर कैंप बेहतर तरीके से संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed