फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Some people are spreading confusion on agricultural laws

बांदा: कृषि कानूनों पर कुछ लोग फैला रहे भ्रम

Fri, 25 Dec 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Some people are spreading confusion on agricultural laws
महुआ में सुशासन दिवस पर आयोजित गोष्ठी में मंचासीन विधायक प्रकाश द्विवेदी व अन्य भाजपा नेता। - फोटो : BANDA
बबेरू/नरैनी/अतर्रा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मनाए गए सुशासन दिवस पर ब्लाक मुख्यालयों में गोष्ठियां हुईं। इसमें अधिकारी और भाजपा नेता शरीक हुए। बबेरू ब्लाक परिसर में आयोजित किसान गोष्ठी में विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने कहा कि किसानों के हित में केंद्र सरकार के लाए कानून पर कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सौरभ शुक्ला, बीडीओ प्रभात द्विवेदी, ब्लाक प्रमुख शिरोमन, अजय पटेल, रामप्रकाश, भाजपा जिला महामंत्री विवेकानंद गुप्ता, पंकज द्विवेदी, एडीओ पंचायत सूरजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बदौसा रोड (अतर्रा) स्थित कृषि मंडी में पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम हुआ। एसडीएम जेपी यादव, विधायक प्रतिनिधि द्वारिका लखेरा, मनोज पुरवार, मंडी समिति सलाहकार अधिवक्ता राजेश द्विवेदी, तहसीलदार विजय प्रताप सिंह, ओम प्रकाश तिवारी, दिवाकर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नरैनी ब्लाक परिसर में कृषि प्रदर्शनी व संगोष्ठी में विधायक राजकरण कबीर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी द्वारा किसान, मजदूर व गरीबों के लिए किए गए कार्य आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं।
कानपुर बुंदेलखंड सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक पुरुषोत्तम पांडेय ने कहा कि नए कृषि कानून विपक्षी दलों को रास नहीं आ रहे हैं। एसडीएम वंदिता श्रीवास्तव, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ कुमार, खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार, ओम प्रकाश पांडे भी मौजूद रहे।

गिरवां संवाद के अनुसार महुआ ब्लाक में आयोजित कृषि गोष्ठी में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किसानों को नए किसान कानूनों के फायदे गिनाए। प्रभारी डीपीआरओ संजीव सिंह बघेल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, प्रेमनारायण द्विवेदी, कल्लू राजपूत आदि शामिल रहे। बदौसा संवाद के अनुसार सदगुरु महाविद्यालय जबरापुर में किसान गोष्ठी हुई। जिला महामंत्री संजय सिंह, अरुण कुमार, दीपक पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed