{"_id":"62f93f446d0353692f69931e","slug":"snake-bitten-lost-his-life-in-the-sweep-banda-news-knp7129012193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप ने डसा, झाडफ़ूंक में चली गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप ने डसा, झाडफ़ूंक में चली गई जान
विज्ञापन
बांदा। रक्षाबंधन पर मायके आई महिला को सांप ने डस लिया। देशी दवा और झाड़फूंक के चक्कर में उसकी जान चली गई। उधर, शहर की स्वराज कालोनी में सात वर्षीय बच्ची की सर्प दंश से मौत हो गई।
मध्य प्रदेश के सतना जिले के बरौंधा गांव के मजरा कंधर निवासी बेटालाल की पत्नी नगीना (26) रक्षाबंधन पर मायके कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव आई थी। शनिवार को खेत में धान की बेड़ लगा रही थी। तभी पानी में छिपे सर्प ने उसके हाथ में डस लिया।
परिजन झाड़फूंक और देसी दवा कराने के लिए उसे बिसंडी गांव ले गए। वहीं उसकी मौत हो गई। भाई छोटेलाल ने बताया कि नगीना की शादी छह साल पूर्व हुई थी। उसके दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
उधर, स्वराज कालोनी निवासी विवेक ने बताया कि वह रात के समय परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे, बेटी भी वहीं सो रही थी। रात में सर्प आ गया और बेटी सौम्या को डस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बेटी का पोस्टमार्टम नहीं कराया। उनका कहना है कि बेटी कक्षा दो की छात्रा थी।