{"_id":"666f4214c323402519017036","slug":"skeleton-of-a-young-man-missing-for-11-days-found-in-the-forest-banda-news-c-212-1-sknp1006-111934-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: 11 दिन से लापता युवक का कंकाल जंगल में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: 11 दिन से लापता युवक का कंकाल जंगल में मिला
विज्ञापन
पैलानी। 11 दिन से लापता युवक का कंकाल जंगल में पड़ा मिला। गांव के दो लोग जड़ी-बूटी खोजने गए तो उन्हें कंकाल दिखा। मां ने कपड़ों से उसकी शिनाख्त की। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की है।
पैलानी थाना क्षेत्र के खरेई गांव के मजरा उसर डेरा निवासी वरदानी निषाद (19) खदान में पानी के पाउच बेचता था। वह पांच जून से लापता था। मां मीरा ने चौकी और थाने में जानकारी दी थी। आठ जून को गुमशुदगी दर्ज की गई थी। रविवार को गांव के संतू और मिलन जड़ी-बूटी खोजने जंगल की ओर गए थे। वहां सुनसान इलाके में कंकाल पड़ा देख ग्रामीणों को जानकारी दी। जानकारी होने पर मां मीरा देवी मौके पर गई तो वहां बेटे के चप्पल, टी शर्ट, हाफ लोअर तथा झोला दिखा। इस पर वह रोने लगी। सूचना पर थानाध्यक्ष संदीप पटेल, चौकी इंचार्ज राजेश मिश्रा, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
मीरा ने बताया कि वह मायके में 10 साल से रह रही है। उसकी शादी धुंधपुर मौहर जिला हमीरपुर में हुई थी। छह साल पहले पति संतराम ने खुदकुशी कर ली थी। मीरा ने बताया कि उसके तीन पुत्र और एक पुत्री थीं। बताया कि वरदानी खदान में पानी के पाउच बेचने गया था। उन्होंने फिलहाल किसी पर आरोप नहीं लगाया है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष्ज्ञ संदीप पटेल ने बताया कि जंगल में नर कंकाल मिला है। अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उसे रात में दिखाई नहीं देता था। पुलिस की आशंका है कि वह भटककर जंगल में पहुंच गया है। किसी जंगली जानवर का शिकार हो गया है। अवशेष की डीएनए जांच कराई जाएगी।