{"_id":"6aa4411033163dd08209f946","slug":"six-year-old-child-suffering-from-high-fever-tests-positive-for-dengue-hospitalized-banda-news-c-212-1-mah1012-151967-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बुखार से तप रहे छह साल के बच्चे में मिला डेंगू, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बुखार से तप रहे छह साल के बच्चे में मिला डेंगू, भर्ती
विज्ञापन
- पैथालॉजी में हुई दस जांचे, एक संक्रमित
- अब तक तीन मरीजों में हो चुकी है पुष्टि
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। अतर्रा कस्बे के मोहल्ला दामूगंज निवासी छह वर्षीय बालक डेंगू संक्रमित मिला है। वह पिछले कुछ दिन से बुखार से तप रहा था। परिजन उसे शुक्रवार को जिला अस्पताल लेकर आए। जहां लक्षण दिखने पर उसकी जांच कराई गई। जांच के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। ऐसे में उसे तुरंत डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
शुक्रवार को जिला अस्पताल की पैथालॉजी में डेंगू के दस संदिग्ध मरीज पहुंचे। यहां उनकी जांच की गई। जांच के बाद छह साल के बच्चे में डेंगू की पुष्टि हुई। बच्चा अतर्रा के दामूगंज निवासी रामबाबू का बेटा कृष्णा है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है। कृष्णा डेंगू का तीसरा मरीज है। इसके पहले खुरहंड गांव निवासी पंकज और शहर के स्वराज कॉलोनी निवासी रिद्धी सिंह भी डेंगू बुखार आया था। जांच के बाद पंकज को भर्ती किया गया था, जबकि रिद्धी सिंह भर्ती नहीं हुई हैं। चिकित्सक ने लोगों को मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने, घरों के अंदर व बाहर सफाई रखने, गंदा व साफ पानी जमा नहीं होने देने की सलाह दी है।