फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six injured including two students in road accidents

सड़क हादसों में दो छात्र समेत छह घायल

Thu, 13 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Six injured including two students in road accidents
बांदा। अलग-अलग सड़क हादसों में दो छात्रों समेत छह लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के पपरेंदा निवासी पुष्पेंद्र (16) पुत्र रहीस व अनीस (17) पुत्र कल्लू कक्षा-12 के छात्र हैं।
विज्ञापन

गुरूवार की दोपहर दोनों प्रवेश पत्र लेकर स्कूल से घर आ रहे थे। पैलानी थाना क्षेत्र के कालेश्वर बाबा मोड़ में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। दोनों बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन

इसी थाना क्षेत्र का अमलीकौर निवासी लल्लन (30) बुधवार को निमंत्रण में मऊ गया था। रात वापस आते समय बबेरू-बिसंडा मोड़ पर दूसरी बाइक की टक्कर में घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य घटना में बिसंडा थाने के ओरन गांव निवासी रमेश (25) पुत्र चुनुबाद व अतर्रा के नगनेधी गांव निवासी सुरेश (30) पुत्र विजुआ गुरूवार की शाम मजदूरी करके बाइक में ओरन से नगनेधी आते समय गांव के पास ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। शहर कोतवाली के कहला गांव निवासी छेदी (12) पुत्री लड़कू प्रसाद बुधवार की शाम गोड़ी बाबा से गांव आते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गई। सभी को राहगीरों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed