{"_id":"6aa6dae056ade2248201189e","slug":"six-arrested-for-transporting-animals-beyond-capacity-banda-news-c-212-1-bnd1020-152063-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: क्षमता से अधिक पशु लादकर ले जा रहे छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: क्षमता से अधिक पशु लादकर ले जा रहे छह गिरफ्तार
विज्ञापन
तीन चारपहिया वाहनों से 21 भैंस-पड़वा बरामद, मटौंध पुलिस ने अछरौड़ के पास की कार्रवाई
बांदा। क्षमता से अधिक पशुओं को वाहनों में लादकर ले जाने के मामले में मटौंध पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अछरौड़ गांव के पास चेकिंग के दौरान दो पिकअप और एक छोटा हाथी वाहन को रोककर 21 भैंस-पड़वा बरामद किए।
पुलिस के अनुसार रविवार को सूचना मिली थी कि कुछ वाहनों में पशुओं को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा है। इस पर मटौंध पुलिस ने अछरौड़ के पास चेकिंग शुरू की। इस दौरान तीन वाहनों को रोककर तलाशी ली गई। इनमें कुल 21 भैंस-पड़वा मिले। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों में पैगम्बरपुर निवासी लालजी और रजोल, हुसैनपुर खुर्द निवासी राजेंद्र, अइला निवासी रामबाबू, अतर्रा कस्बा निवासी सुरेश और बिसंडा निवासी सूरज शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। मामले में मटौंध थाने में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में की गई।