फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Six accused of theft in hardware shop arrested

Banda News: हार्डवेयर की दुकान में चोरी के छह आरोपी गिरफ्तार

Sun, 25 Feb 2024 11:41 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Six accused of theft in hardware shop arrested
बांदा। हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर की गई चोरी की घटना का मरका पुलिस ने खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से चोरी के माल की बिक्री के 19700 रुपये भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के औगासी गांव में 31 जनवरी की रात रमेश तिवारी की हार्डवेयर की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने 40 क्विंटल सरिया लोहा, एक क्विंटल रिंग लोहा व 20 किलोग्राम तार लोहा चुराया था। पुलिस ने बाकल मंदिर के पास से औगासी गांव निवासी साबिर खान उर्फ छोटू, अली हसन उर्फ मंगल, रविकरन वर्मा, राजेन्द्र निषाद उर्फ बाबा, राहुल प्रजापति, गाजीपुर फतेहपुर निवासी वसीम खान को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होने चोरी किए गए माल को गाजीपुर जनपद फतेहपुर के रहने वाले कबाड़ी वसीम खान को बेच दिया था। जिससे प्राप्त रुपये को आपस में बांट लिए थे। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष मरका रमेश कुमार, चौकी प्रभारी जोगनी माता अनुराग पांडेय, एसआई अरविंद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed