फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SIT nears breakthroughs in Nandwara case

Banda News: नंदवारा कांड में खुलासे के करीब पहुंची एसआईटी

Sat, 17 Oct 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sat, 17 Oct 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
SIT nears breakthroughs in Nandwara case
बांदा। नरैनी कोतवाली क्षेत्र के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी विशेष जांच दल (एसआईटी) कांड के खुलासे के करीब पहुंच चुकी है। जांच अधिकारी का दावा है कि जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

शनिवार को इस हत्याकांड के विवेचक एक बार फिर नंदवारा गांव पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से पूछताछ की। उधर, अपराधी शेरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश तेज हो गई है लेकिन उसका अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। एसआईटी की माने तो लगभग लगभग हत्यारोपियों की भूमिका तय हो चुकी है। इंतजार है तो सिर्फ गिरफ्तारी का।
विज्ञापन

पूर्व में इस कांड में पांच आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वर्तमान में पांचों आरोपी जेल में हैं। चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। इनमें पूर्व मंत्री पुत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र पाल वर्मा, पूर्व हिस्ट्रीशीटर शेरा उर्फ ओमकार व दो महिलाएं शामिल हैं। इस कांड में पूर्व हिस्ट्रीशीटर की भूमिका पुलिस को लगभग स्पष्ट हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या में पूर्व अपराधी का हाथ शामिल होना माना जा रहा है। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उधर, विवेचक ने शेष हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए वारंट तामील करा लिया है। सीओ सिटी एवं एसआईटी प्रमुख सौरभ सिंह ने बताया कि वह इस कांड के खुलासे के करीब है। जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तारी कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed