{"_id":"5fbe99818ebc3e9b7e32c708","slug":"simouni-festival-to-be-held-with-kovid-19-guide-line-banda-news-knp59629283","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 गाइड लाइन के साथ होगा सिमौनी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड-19 गाइड लाइन के साथ होगा सिमौनी महोत्सव
विज्ञापन
सिमौनीधाम मेला तैयारी की बैठक में समीक्षा करते डीएम आनंद कुमार सिंह।
- फोटो : BANDA
बांदा। सिमौनी गांव में पौराणिक मौनी बाबा महोत्सव अगले माह 15 से 17 दिसंबर तक होगा। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। डीएम आनंद कुमार सिंह ने अधिकारियों के साथ सिमौनीधाम में बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। जोर देकर कहा कि कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर सोशल डिस्टेंस आदि की पूरी व्यवस्था की जाए।
बैठक में डीएम ने बबेरू एसडीएम और पीडब्ल्यूडी अधिकारी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी को मेला क्षेत्र और सड़कों पर संयुक्त रूप से व्यवस्था के निर्देश दिए। महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग विकास द्वार हों। भंडारे में श्रद्धालुओं को सामाजिक दूरी के लिए चूने से गोले बनाने को कहा।
डीपीआरओ और बीडीओ को निर्देश दिए कि टूरिस्ट कांप्लेक्स और शौचालयों की तत्काल सफाई-पुताई कराएं। स्ट्रीट लाइट की शीघ्र मरम्मत कराई जाए। जल संस्थान को निर्देश दिया कि महोत्सव में आपूर्ति होने वाले पानी में क्लोरीन और टंकियों की सफाई की व्यवस्था करें। बिजली विभाग को निर्देश दिए कि पूरे मेला क्षेत्र में 24 घंटे आपूर्ति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
नगर पालिका बांदा, अतर्रा और नगर पंचायत बबेरू, बिसंडा, तिंदवारी व ओरन को सफाई में सहयोग को कहा। एसडीएम को निर्देश दिए कि प्रदर्शनी आदि में दुकानों का आवंटन सामाजिक दूरी से किया जाए। पब्लिक एनाउंस सिस्टम के भी निर्देश दिए।
सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने बताया कि सभी विभागों को अपने-अपने काम पूरा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान ने कहा कि मेले के दौरान पुलिस व्यवस्था चौकस रहेगी। बैठक में एसडीएम सौरभ शुक्ला सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।