बांदा। श्री अयोध्यावासी वैश्य समाज के तत्वावधान में रविवार को पंचमी के अवसर पर राम बरात निकाली गई। बन्योटा स्थित रामजानकी मंदिर से दोपहर को बाजे-गाजे और हाथी-घोड़ों के साथ बरात रवाना हुई। श्रीराम के दूल्हा स्वरूप में सजे बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। कई स्थानों पर बरात में पुष्प वर्षा हुई।
दोपहर बाद वापस बरात मंदिर आई और यहां कमलेश कुमार गुप्त के परिजनों ने विवाह की रस्में पूरी कीं। इस अवसर पर अखिल भारतीय अयोध्यावासी वैश्य महासभा निदेशक संतोष कुमार गुप्ता, राज्य महिला आयोग सदस्य प्रभा गुप्ता, पूर्व चेयरमैन वैश्य राजकुमार राज व विनोद जैन, वंदना गुप्ता, रजत सेठ, अमित सेठ भोलू, सौरभ गुप्ता, शिवपूजन गुप्ता, राजकुमार, वृंदावन वैश्य, श्यामलाल गुप्ता आदि शामिल रहे।

राम-लक्ष्मण स्वरूप में सजे बच्चे।- फोटो : BANDA