{"_id":"6990c499e0906d9b0a013d14","slug":"shivaratri-today-shiva-temples-decorated-cars-and-e-rickshaws-will-not-run-banda-news-c-212-1-bnd1017-141094-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवरात्रि आज: सजाए गए शिवालय, कार व ई-रिक्शा नहीं चलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवरात्रि आज: सजाए गए शिवालय, कार व ई-रिक्शा नहीं चलेंगे
Sun, 15 Feb 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Sun, 15 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 17 मंदिर में स्थित नृत्य करते भगवान शिव की मूर्ति को साफ करता भक्त। संवाद
बांदा। महाशिवरात्रि श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। पर्व से एक दिन पूर्व ही शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के शिवालयों में साफ-सफाई और सजावट का कार्य युद्धस्तर पर पूरा कर लिया गया। मंदिर परिसरों को न केवल धुलवाया गया, बल्कि आकर्षक रोशनी और फूलों से भी सजाया गया है। भक्तों ने भी स्वेच्छा से आगे बढ़कर व्यवस्थाओं में सहयोग किया।
श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसरों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके। पुलिस बल की तैनाती के साथ सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी की गई है।
विशेष रूप से शहर के बांबेश्वर मंदिर में तैयारी की गई हैं। बलखंड़ीनाका से बांबेश्वर मंदिर की ओर चार पहिया वाहनों और ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि किसी को असुविधा न हो।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि कालिंजर में तीन थानों और बांबेश्वर में सीओ-इंस्पेक्टर समेत आधा दर्जन उप-निरीक्षकों के साथ तीन दर्जन सिपाहियों का फोर्स सुरक्षा में लगाया गया है। इसमें महिला उप-निरीक्षक व महिला सिपाही भी तैनात की गई हैं। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में भी पर्याप्त मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।