फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   shishu ki jaan bachi

गर्भस्थ शिशु की बचाई जान

Fri, 05 Mar 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
shishu ki jaan bachi
बांदा। करीब दो वर्षों से जिला महिला चिकित्सालय में बंद पड़े प्रसव आपरेशन की सुविधा शुक्रवार को पुन: बहाल हो गई। पहले ही दिन डाक्टरों की टीम ने आपरेशन से नवजात की जान बचा ली। इसे देखने जिलाधिकारी आनंद कुमार सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय में आपरेशन के जरिए प्रसव की सुविधा लगभग दो वर्षों से बंद थी। डीएम आनंद कुमार सिंह और अपर निदेशक डा. आरबी गौतम ने इसे शुरू करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को नरैनी क्षेत्र के गोरेमऊ गांव की प्रसूता प्रतीक्षा त्रिपाठी प्रसव के लिए यहां भर्ती हुई। इसके पूर्व भी उसका प्रसव आपरेशन से हुआ था। सर्जन डा. सुनील बंसल, सहायक सर्जन डा. चारू गौतम और निश्चेतक डा. सेवालाल ने जांच में पाया कि गर्भ में बच्चे की धड़कन कमजोर होती जा रही है। नाल बच्चे की गर्दन में चारों तरफ लिपट गई थी। ऐसे में बच्चे की जान बचाने का मात्र आपरेशन ही उपाय था। सीएमओ डा. एनडी शर्मा भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल सर्जन और कई डाक्टरों की टीम बुलाकर जरूरी उपकरण और दवाओं की व्यवस्था कराई। समय गंवाए बिना डाक्टरों ने आपरेशन करके प्रसव कराया। शिशु का वजन लगभग तीन किलो है। अब वह स्वस्थ बताया गया है। सीएमएस डा. यूबी सिंह भी उपस्थित रहे। डीएम आनंद कुमार सिंह ने आपरेशन के बाद प्रसूता और उसके बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। सफल आपरेशन पर प्रसन्नता जताई। साथ ही महिला अस्पताल का निरीक्षण किया। डीएम ने निर्देश दिया कि जरूरतमंदों को आपरेशन से प्रसव सुविधा लगातार उपलब्ध कराई जाए। सीएमओ ने भरोसा दिलाया कि अब यह सुविधा महिला अस्पताल में बहाल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ली दूसरी डोज
बांदा। डीएम आनंद कुमार सिंह ने शुक्रवार को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज ली। उन्हें जिला अस्पताल की नई बिल्डिंग में कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। डीएम ने कहा कि उन्हें कोई पीड़ा या परेशानी नहीं हुई। टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने जनपदवासियों से कहा कि भारतीय वैज्ञानिकों द्वारा तैयार किया गया टीका कोविड के खिलाफ हथियार है। इसे सभी अपनाएं। इस मौके पर सीएमओ डा. एनडी शर्मा भी मौजूद थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed