200 मीटर दौड़ में शाकिर और सुनीता अव्वल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महुआ ब्लाक की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर की 200 मीटर दौड़ में निवादा के शाकिर हुसैन व गोखिया की सुनीता ने बाजी मारी। प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में दौड़, खो-खो, कबड्डी, डिस्कस थ्रो, ऊंची कूद, लंबी कूद, जिम्नास्टिक, योगासन व पीटी के आयोजन हुए। पूर्व माध्यमिक स्तर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में रामप्रकाश को प्रथम, सोनू को द्वितीय, विष्णुकांत को तृतीय, बालिकाओं में प्रियंका को प्रथम, लक्ष्मी को द्वितीय व चंपा को तृतीय, 200 मीटर दौड़ में अल्पना को प्रथम, राधा को द्वितीय, राखी को तृतीय स्थान मिला।
प्राथमिक स्तर 200 मीटर दौड़ में शाकिर हुसैन व सुनीता को पहला, आरिफ, गायत्री को दूसरा व सावित्री को तीसरा स्थान मिला। नरैनी विधायक राजकरन कबीर, सेवानिवृत अपर आयुक्त परिवहन शिवकुमार तिवारी, पूर्व प्रधानाचार्य मुन्ना लाल शास्त्री, प्रधानाचार्य गणेश प्रसाद द्विवेदी, अतुल मोहन द्विवेदी, अस्मिता, संकुल प्रभारी राजकुमार पांडेय, जय किशोर दीक्षित आदि मौजूद रहे। शुरूआत खेल ध्वजारोहण से हुई।