फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   shahjadi

Banda News: शहजादी को बचाने के लिए सुप्रीमकोर्ट में दाखिल करेंगे याचिका

Tue, 17 Sep 2024 01:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
shahjadi
बांदा। बच्चे की हत्या के जुर्म में दुबई की अबूधाबी जेल में बंद शहजादी को मृत्युदंड से बचाने के समाजसेवी सुप्रीमकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल करेंगे। यहां के कुछ समाजसेवी जनहित याचिका दाखिल करने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए हैं। न्यायालय को बताएंगे कि शहजादी के पिता की ओर से मटौंध थाने मे दर्ज कराए गए मुकदमे में पुलिस लापरवाही कर रही है। लिहाजा न्यायालय मामले का संज्ञान लेते हुए सरकार को सीबीआई जांच करने का आदेश पारित करे।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि शहजादी के पिता ने मटौंध थाने में बेटी को फुसलाकर आगरा ले जाने व दुबई में बेच देने, दुबई में बंधक बनाकर यातनाएं देने सहित उसके जीवन को समाप्त करने के लिए बच्चे के हत्या के जुर्म में फर्जी फंसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई है, लेकिन तीन माह बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अशोक दीक्षित का कहना है कि शहजादी प्रकरण को सुप्रीमकोर्ट संज्ञान लेकर सीबीआई जांच के आदेश दे दे तो शहजादी की मृत्युदंड की सजा टल सकती है, क्योंकि वह इस पूरे प्रकरण की मुख्य गवाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्री से आज मिलेंगे नोमानी
बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एएस नोमानी मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे। नोमानी ने बताया कि शहजादी को 21 तारीख को दुबई में मृत्युदंड की सजा पर वह बात करेंगे। भारत यदि कतर से नौ सजा पाए भारतीयों को छुड़ाकर देश ला सकता है तो एक बेटी की भी अबूधाबी से जान बचाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed