फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   shahjadi

Banda News: शहजादी को बचाने में सत्ता पक्ष भी आया

Tue, 10 Sep 2024 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
shahjadi
बांदा। शहजादी के जीवन को बचाने के लिए अमर उजाला की पहल पर उठी आवाज अब शोर बन गई है। बांदा से दिल्ली तक एक की आवाज गूंज रही है शहजादी को बचाओ, शहजादी को बचाओ। सपा, कांग्रेस के बाद अब सत्ता दल भाजपा भी आगे आ गई है।
विज्ञापन

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व जिला अध्यक्ष आरिफ खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ईमेल पत्र भेज कर यूएई के शासक से गोयरा मुगली की शहजादी की मृत्युदंड की सजा माफ कराने और उसे वापस भारत लाने की मांग की है। कहा कि आज शहजादी के पक्ष में तमाम राजनीतिक दल, सामाजिक संगठन अधिवक्ता खड़े हैं। ऐसे में भारत सरकार को सकारात्मक रवैया अपनाते हुए शहजादी के जीवन को बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन



डीएम के बाहर न आने पर चेंबर में घुसे सपाई

उधर सोमवार को समाजवादी पार्टी ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। डीएम के ज्ञापन लेने बाहर नहीं आने पर सपा के पूर्व सांसद, विधायक व कार्यकर्ता चेंबर में घुस गए। इस पर डीएम ने नाराजगी भी जाहिर की। सपाइयों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर कहा की शहजादी को कुछ लोग बहलाकर आगरा ले गए । वहां से उसे दुबई भेज दिया। दुबई में उसे बंधक बनाकर रखा गया। यातनाएं दी गईं। बाद में उसे बच्चे की हत्या में फर्जी फंसा दिया गया। वहां की अदालत ने उसे मृत्युदंड की सजा दी है। वह समाज सेविका थी। वह ऐसा नही कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत सरकार तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दुबई सरकार से उसकी रिहाई का प्रयास करे। बताया कि शहजादी के पिता ने यहां पर शहजादी को आगरा ले जाने और दुबई भेजने सहित दुबई में दी जा रही यातनाओं की बाबत केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों से मिलकर विवेचना में हीलाहवाली कर रही। मामले की जांच सीबीआई को दी जाए, जिससे गुनहगारों को सजा मिल सके। पूर्व सांसद वह राष्ट्रीय महासचिव विशंभर निषाद, बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, जिला अध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा, जिला महासचिव एजाज खान, पुरुषोत्तम गुप्ता, वसीम हैदर, विवेक यादव, सुनील कुशवाहा, पवन कुशवाह, पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान अली, कुतैबा जमा खां, विदित त्रिपाठी, अशोक सिंह गौर, भारत लाल दिवाकर, नीरज द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed