{"_id":"67d9ba7f81d82492680b47de","slug":"seven-people-injured-in-separate-incidents-of-violence-banda-news-c-212-1-sknp1006-123635-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में सात लोग घायल
विज्ञापन
अतर्रा। अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट की घटनाओं में सात लोग घायल हो गए। बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ निवासी बाबूराम बीते रविवार की शाम खेतों में बोए चना फसल की रखवाली कर रहा था। आरोप है कि तभी गांव के भूरा यादव, आशू, राजा तिवारी खेत से चना उखाड़ने लगे। बाबूराम ने मना करने पर अभद्रता व मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर बचाने आई पत्नी शिवदुलारी व भाई सधुवा के साथ भी मारपीट करके घायल कर दिया।
दूसरी घटना में चौसड़ गांव निवासी शिवमोहन का संपत्ति को लेकर भाई अरुण से विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी बात को लेकर बीते शनिवार की शाम अरुण अपने पुत्र किशन के साथ आकर अभद्रता व मारपीट की। तीसरी घटना में पेस्टा निवासी विजय सिंह रविवार की सुबह घर के बाहर गोवंश को धुल रहा था। तभी पड़ोसी चंद्रकांत ने परिजन पप्पू,शारदा के साथ मिल अभद्रता व मारपीट करके घायल कर दिया।
चौथी घटना में ओरन गांव निवासी सोमदत्त बीते शुक्रवार को होली खेलने कमासिन रोड गया था। तभी रंजिश को लेकर छोटू यादव, दिलजले यादव, नत्थू ने लाठी डंडे से मारपीट करते हुए सोमदत्त को घायल कर दिया। बिसंडा थानाध्यक्ष सुरेश सैनी का कहना है कि सभी आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।