फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Seeing the peak of Pan rebuked by DM

पान की पीक देखकर डीएम ने डांटा

Thu, 01 Dec 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 01 Dec 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Seeing the peak of Pan rebuked by DM
निरीक्षण करते डीएम डॉ.सरोज कुमार। - फोटो : अमर उजाला

डीएम डॉ.सरोज कुमार ने सदर तहसील में जगह-जगह गुटखा और पान की पीक पर कड़ी नाराजगी जताई। भूलेख कंप्यूटर, खतौनी रूम में फर्नीचर की व्यवस्था दुरुस्त न होने पर भी असंतोष व्यक्त किया।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीएम ने तहसील कार्यालय का अचानक निरीक्षण किया। रजिस्ट्रार आफिस, अभिलेखागार, खतौनी नकल अनुभाग, दैवी आपदा, निर्वाचन और नजारत इत्यादि अनुभागों का निरीक्षण किया। सफाई और फाइलों के दुरुस्त रखरखाव के निर्देश दिए। जिलापूर्ति अधिकारी से कहा कि हर तहसील में एक पूर्ति निरीक्षक को तैनात कर राशन कार्डों का काम तेजी से कराएं।
विज्ञापन


सदर तहसील में कूड़ेदान रखवाने और सफाई कर विशेष जोर दिया। तहसील के पिछवाड़े मैदान में हरीघास और फूलों की बगिया लगाने के निर्देश दिए। निरीक्षण में मौजूद एसडीएम प्रहलाद सिंह से कहा कि तहसील कक्षों और परिसर में रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था करें। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार सुनील कुमार और नगर पालिका सफाई निरीक्षक एसएच निरंजन भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed