{"_id":"6ac68c105c42f8cf1501d2f7","slug":"brahma-vigyan-inter-college-team-secures-first-place-in-group-singing-banda-news-c-212-1-mah1012-153098-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: समूह गान में ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज की टीम प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: समूह गान में ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज की टीम प्रथम
Wed, 07 Oct 2026 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
अतर्रा। सरस्वती इंटर कॉलेज के तत्वावधान में चल रही तीन दिवसीय 70वीं क्षेत्रीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का बुधवार को पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ।
अंतिम दिन विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने एकल व सामूहिक गायन, नृत्य, नाटक, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। समूह गान व कव्वाली में ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज की छात्रा नीलम और उनकी टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया।
समापन समारोह में एकल शास्त्रीय गायन में सरस्वती इंटर कॉलेज की रोहिणी प्रजापति और तबला वादन में इसी विद्यालय के छात्र अशोक कुमार प्रथम रहे। दोनों ने जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए स्थान बनाया। गजल गायन में ब्रह्म विज्ञान इंटर कॉलेज की सपना ने प्रथम स्थान हासिल किया। शास्त्रीय नृत्य में सरस्वती इंटर कॉलेज की साक्षी प्रथम रहीं।
विज्ञापन
सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोपाल कृष्ण पांडेय ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल अतिथियों और शिक्षकों को भी उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रबंधक रजनी आशीष पांडेय ने प्रतिभागियों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस मौके सतीश भार्गव, शिवाकांत कुशवाहा, पूर्व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र द्विवेदी, शिवदत्त त्रिपाठी, रामकेश कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह चंदेल, राकेश कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।