फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   A small bridge will be constructed on the Balkheda-Semariya road.

Banda News: बलखेड़ा-सेमरिया मार्ग पर बनेगा लघु पुल

Wed, 07 Oct 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Wed, 07 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
A small bridge will be constructed on the Balkheda-Semariya road.
बांदा। तहसील अतर्रा और ब्लॉक नरैनी क्षेत्र में बलखेड़ा से नई दुनिया अनुसूचित जाति बस्ती होते हुए सेमरिया जाने वाले मार्ग पर लंबे समय से चली आ रही लघु पुल की मांग अब पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग ने किलोमीटर संख्या चार के पास लघु पुल निर्माण के लिए 55.50 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। कार्यदायी संस्था को निर्माण तीन माह में पूरा करना होगा।
विज्ञापन

लघु पुल बनने से बलखेड़ा, नई दुनिया अनुसूचित जाति बस्ती और सेमरिया समेत आसपास के गांवों की हजारों की आबादी को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अभी रास्ते में पुल न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के दौरान जलभराव के कारण रास्ता प्रभावित होने से ग्रामीणों को लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। पुल बनने के बाद ग्रामीणों को आने-जाने के लिए सुगम और सुरक्षित रास्ता मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों, किसानों और रोजाना काम के लिए आने-जाने वाले लोगों को विशेष लाभ होगा। आपात स्थिति में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी आसान होगा। लंबे समय से ग्रामीण इस मार्ग पर लघु पुल निर्माण की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed