{"_id":"6aa8385f61ca0e131d06689f","slug":"search-for-the-young-woman-in-the-yamuna-continued-on-the-third-day-as-well-banda-news-c-212-1-sknp1006-152090-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: तीसरे दिन भी यमुना में जारी रही युवती की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: तीसरे दिन भी यमुना में जारी रही युवती की तलाश
Mon, 14 Sep 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
बांदा। लगातार तीसरे दिन भी यमुना नदी से युवती बरामद नहीं हो सकी। दो दिन पीएसी कंपनी की ओर से रेक्स्यू चलाने के बाद पीएसी कंपनी भी वापस लौट गई है।
पुलिस का कहना है कि नदी का बहाव तेज होने की वजह से युवती बरामद नहीं हो सकी है। तीसरे दिन खोजबीन सिर्फ नाविकों के हवाले रही। अब तक युवती का कोई पता नहीं चल सका है।
कमासिन थाना क्षेत्र के गांव कठार निवासी शिवकुमार यादव की पुत्री संगीता देवी (18) ने शनिवार को दांदौ घाट में यमुना नदी पर बने पक्के पुल के ऊपर अपना सामान दुपट्टा, सैंडल, घड़ी, नकद 50 रुपये तथा कागज में लिखा हुआ सुसाइड नोट रखकर यमुना नदी में छलांग लगा दी थी।
जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे थे। पुलिस को जानकारी दी गई थी। शनिवार और रविवार पीएसी फ्लड टीम ने नदी में करीब 25 मीटर तक का एरिया खंगाला था, लेकिन सफलता नहीं मिली थी।
विज्ञापन
रविवार को नदी में पानी का बहाव तेज देख कंपनी भी वापस हो गई थी। कमासिन थाना इंस्पेक्टर संतोष कुमार ओझा ने बताया कि तीसरे दिन नाविकों के सहयोग से तलाश कराई गई है। नदी में बहाव तेज होने के चलते उसका पता नहीं चल सका है।