फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SDM's Bolero collided with a tempo, eight people including mother and son were injured

Banda News: एसडीएम की बोलेरो टेंपो में भिड़ी, मां-बेटे समेत आठ जख्मी

Fri, 21 Feb 2025 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
SDM's Bolero collided with a tempo, eight people including mother and son were injured
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल से बात करते एसडीएम राहुल द्विवेदी। - फोटो : संवाद
अतर्रा। एसडीएम की बोलेरो का अगला टायर फट जाने से सवारियों भरी टेंपो से आमने-सामने टक्कर हो गई। टेंपो पलट जाने से उसमें सवार आठ यात्री जख्मी हो गए। एसडीएम ने घायलों को सीएचसी भिजवाया और उपचार की निगरानी की। तीन घायलों जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन

एसडीएम राहुल द्विवेदी शुक्रवार की सुबह तहसील कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बोलेरो का अगला टायर फट गया। अनियंत्रित बोलेरो सामने से आ रही सवारियों से भरी टेंपो से टकरा गई। इससे टेंपो पलट गया। टेंपाे में सवार आठ यात्री दबकर घायल हो गए। एसडीएम ने तत्काल पुलिस व एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया और सीएचसी में पहुंचकर इलाज की निगरानी की। एसडीएम की सरकारी गाड़ी और टेंपो की आमने सामने टक्कर से टेंपो में बैठी शिवरानी (30) पत्नी मनोज गिरी, उसकी बेटी परी (11), आशी (8) और पुत्र अंशू (5) अतर्रा, रमाशंकर (50), निवासी करछा, दीप्ति सिंह (31) पत्नी अशोक कुमार अतर्रा, लालबहादुर (35), निवासी कसहाई कर्वी, दतिराम गिरी (40) निवासी तिंदवारी घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे में एसडीएम के साथ ही उनकी गाड़ी में मौजूद गार्ड प्रेमचंद्र व शिवकुमार समेत चालक बाल-बाल बचे। हादसे में घायल तीन यात्री दीप्ति सिंह, लालबहादुर और रमाशंकर की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed