फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   SDM again launched a campaign against overloading, seized four trucks

Banda News: एसडीएम ने फिर चलाया ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान, चार ट्रक किए सीज

Sun, 29 Jun 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
SDM again launched a campaign against overloading, seized four trucks
पैगंबरपुर के पास ओवरलोड ट्रक की जांच करते समय खड़ी एसडीएम की गाड़ी। - फोटो : संवाद
बांदा। ट्रक सीज करने को लेकर पिछले रविवार को विधायक और एसडीएम के बीच बवाल हुआ था। एसडीएम नरैनी बवाल के बाद दो दिन की ट्रेनिंग पर लखनऊ चले गए। वहां से शनिवार को लौटे और दफ्तर में बैठे। रात में फिर ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान छेड़ा। उन्होंने उसी जगह पर जांच के बाद चार ट्रक पकड़ कर सीज किए, जहां पर बवाल हुआ था। वहीं कारखासों को यह उम्मीद ही नहीं थी कि एसडीएम फिर बैटिंग करने उतरेंगे।
विज्ञापन

सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के कारखास ललित गुप्ता के मौरंग खनन में कई ट्रक चलते हैं। पिछले रविवार को रात में एसडीएम ने मौरंग से लोड दो ट्रकों को पकड़ खुरहंड पुलिस चौकी में सीज कर दिया था। इसके बाद जमकर बवाल हुआ था। एसडीएम के चालक कामता मिश्रा के साथ मारपीट की गई थी। चालक ने थाने में ललित गुप्ता सहित करीब 20 लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसकी विवेचना चल रही है। इसी बीच शनिवार को सुबह एसडीएम नरैनी अमित शुक्ला अपने कार्य क्षेत्र में लौटे और पहले की तरह कार्यालय में बैठक कर फरियाद सुनी। रात में ओवरलोडिंग के खिलाफ फिर अभियान छेड़ दिया। उन्होंने गिरवां से लेकर पैगंबरपुर तक साढ़े साढ़े नौ बजे के बाद ट्रकों की जांच की। इस बीच मध्य प्रदेश की ओर से आए मौरंग से ओवरलोड बिना नंबर प्लेट के चार ट्रकों को पकड़ा।
विज्ञापन

चालक कोई प्रपत्र भी नहीं दिखा सके। उन्होंने चारों ट्रकों को भेजकर गिरवां थाने में खड़ा करा दिया और सीज कर दिया। एसडीएम अमित शुक्ला ने बताया कि अवैध खनन और अवैध परिवहन करने वालों को किसी भी प्रकार से बक्सा नहीं जाएगा। अब वह इसकी नियमित जांच व कार्रवाई करेंगे। बता दें कि पैगंबरपुर में जरर तिराहे के पास ही एसडीएम अमित शुक्ला पिछले रविवार की रात वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच विधायक से उनका विवाद हुआ था। एसडीएम के पांच-छह दिन बाहर रहने के कारण यहां जांच हुई न वाहन पकड़े गए। इससे ट्रक मालिक बेखौफ होकर टैंपर्ड व बिना नंबर प्लेट के ट्रकों से मौरंग का परिवहन करते रहे। फिर से एसडीएम की कार्रवाई ने उन्हें सख्ते में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed