{"_id":"67a4f946a77cdb9be2083a87","slug":"scheduled-caste-teenager-raped-forced-to-have-abortion-banda-news-c-212-1-sknp1006-121806-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म, कराया गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म, कराया गर्भपात
विज्ञापन
अतर्रा। गोशाला में काम करने वाली अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया गया। गर्भ ठहर जाने पर उसे धमकाकर गर्भपात की दवा खिला दी गई। तब परिजनों को जानकारी हो सकी। पिता की तहरीर पर प्रधान समेत तीन लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो, एससीएसटी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
फतेहगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति के व्यक्ति ने फतेहगंज थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री गोशाला में जानवरों को चारा-भूसा खिलाने का काम करती थी। गोशाला में काम करने वाले राजाभैया ने उसकी पुत्री के साथ चार माह पहले तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। जिससे उसकी पुत्री गर्भवती हो गई।
जब यह बात गांव के प्रधान बृजेश को पता चली तो एक माह पहले किशोरी को गर्भपात की दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। उनके साथी पचुवा ने धमकाया। पीड़ित की तहरीर पर फतेहगंज थाने में प्रधान समेत तीन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ अतर्रा प्रवीण यादव ने बताया कि घटना करीब चार माह पुरानी है। गुरुवार को किशोरी का मेडिकल कराया गया है। साथ में उसके बयान दर्ज किए गए हैं। जांच की जा रही है।