{"_id":"584c43a94f1c1b243444af1b","slug":"sbi-main-branch-atm-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई मुख्य शाखा के एटीएम में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई मुख्य शाखा के एटीएम में हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 10 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
एसबीआई की मुख्य शाखा में हंगामे के दौरान खाताधारकों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में शनिवार से तीन दिनों की छुट्टी पर पहले ही दिन एटीएम सेवाएं पूरी तरह फ्लाप रहीं। बैंकों ने इनमें कैश नहीं रखा। ज्यादातर एटीएम पर ताले लटकते रहे। रोजमर्रा खर्च जुटाने वाले छोटी पूंजी के लोग परेशान हो उठे।
विज्ञापन
स्टेट बैंक की मुख्य शाखा में एटीएम में खासा हंगामा हो गया। बैंक प्रबंधक सहित बैंक के अन्य अधिकारी नदारद रहे। यहां सुबह सवा 10 बजे ही एटीएम ठप हो गई। खाताधारकों ने बैंक कर्मी पर एटीएम से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। खाताधारक और पूर्व सैनिक शिव प्रकाश (जखनी) ने कहा कि उसने बैंक मैनेजर को फोन पर सूचना दी। लेकिन मैनेजर ने खाताधारकों के साथ आए दिन की जाने वाले बदसुलूकी का अपना रवैया बरकरार रखते हुए कहा कि छुट्टी के बाद बैंक आकर पैसे ले लेना।
विज्ञापन
दो दिन पैसा नहीं होगा तो कुछ नहीं बिगड़ जाएगा। यह कहकर फोन काट दिया। उधर, एटीएम में हंगामे की खबर पाकर एसडीएम प्रहलाद सिंह आ गए। उन्होंने उत्तेजित खाताधारकों को शांत किया। साथ ही शाखा प्रबंधक सिद्धेश श्रीवास्तव को फोन किया। लेकिन प्रबंधक ने फोन नहीं उठाया। एसडीएम ने कहा कि वह इसकी शिकायत डीएम से करेंगे।
विज्ञापन
रामलीला मैदान के सामने स्थित एसबीआई की एटीएम में कैश न होने से सन्नाटा रहा। उधर, पंजाब नेशनल बैंक में लंबी लाइन रही। यहां एटीएम से लोगों को कैश मिल रहा था। इसी तरह एचडीएफसी और एक्सिस बैंक की एटीएम भी चलती रहीं। हालांकि यह चर्चा रही कि इन एटीएम मेें भी रविवार तक पैसा नहीं बचेगा।