फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Saturday night was the hottest of the season

Banda News: सीजन की सबसे गर्म रही शनिवार की रात

Mon, 03 Jun 2024 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
Saturday night was the hottest of the season
बांदा। शनिवार की रात सीजन की सबसे गर्म रही। न्यूनतम तापमान 35 डिग्री पहुंचा तो लोग गर्मी से बेचैन हो गए। कूलर-पंखा गर्म हवा उगलते रहे। सुबह करीब चार बजे मौसम में अचानक तब्दीली आई और बूंदाबांदी से राहत मिली।
विज्ञापन

मौसम के इस बदलाव से दिन का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम हुआ, लेकिन फिर तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो-तीन दिनों में तापमान कम होने का पूर्वानुमान है। जनपद वासियों को नौतपा ने खूब तपाया। इससे तीन दिन पहले तक अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। अब एक जून से मौसम में कुछ बदलाव आया है। बादलों संग चली उत्तर-पश्चिमी हवा ने बढ़ते इस तापमान पर कुछ अंकुश लगाया। इससे शनिवार को दिन में तो राहत रही, पर रात इतनी गर्म रही कि लोग कूलर-पंखे में भी नींद नहीं ले सके।
विज्ञापन

गर्मी से बेचैन लोग कभी छत तो कभी घर के बाहर मैदान में घूमते नजर आए। रविवार को मौसम में आर्द्रता बढ़ने के कारण उमस बढ़ गई। तेज धूप के चलते सड़कों पर दोपहर में सन्नाटा रहा। गूलरनाका में किराना कारोबारी अवधेश गुप्ता ने बताया कि दोपहर 12 बजे से चार बजे तक दुकान में सन्नाटा रहता है। गर्मी के चलते लोग कम निकलते हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। यही स्थिति कपड़ा और जूता-चप्पल की दुकानों में भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन




केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 45.8 और न्यूनतम 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। सोमवार को बदली व तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है। इससे अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी आएगी, लेकिन मौसम में आर्द्रता 85 प्रतिशत होने के कारण उमस भरी गर्मी सताएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed