फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Salaries of six including the headmaster withheld

Banda News: प्रधानाध्यापक समेत छह का वेतन रोका

Thu, 30 Nov 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 30 Nov 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Salaries of six including the headmaster withheld
बांदा। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय रेउना, आंगनबाड़ी केंद्र व प्राथमिक विद्यालय डिंगवाही का निरीक्षण किया। रेउना प्रधानाध्यापक, दो सहायक अध्यापक व तीन शिक्षा मित्र अनुपस्थित मिले। इस पर उन्होंने सभी का एक दिन का वेतन रोके जाने का बीएसए को निर्देश दिया। उन्होंने बच्चों की संख्या कम पाए जाने पर बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम बुधवार को सुबह अचानक उच्च प्राथमिक विद्यालय रेउना पहुंच गईं। यहां प्रधानाध्यापक तलत अजीम, सहायक अध्यापक शांती देवी, नेहा सिंह व तीन शिक्षा मित्र अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। छात्र-छात्राओं की कम उपस्थिति पर सहायक अध्यापक अजरा खान को बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

विद्यालय परिसर व शौचालय में गंदगी पाए जाने पर जिला पंचायत राज अधिकारी को रोस्टर के अनुसार विद्यालयों की सफाई कर्मियों द्वारा सफाई कराने के निर्देश दिए। विद्यालय में बिजली व्यवस्था के लिए दो ट्यूब लाइट लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने खंड शिक्षाधिकारी से नियमित विद्यालयों के निरीक्षण की हिदायत दी। उन्होंने मिड डे मील तैयार किए जाने के लिए गैस चूल्हे की व्यवस्था कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय डिंगवाही के निरीक्षण के सभी अध्यापक उपस्थित पाए गए। यहां 168 छात्र-छात्राएं उपस्थित मिलीं। उन्होंने मिड डे मील वितरण को गुणवत्ता युक्त कराने व पर्याप्त रोशनी के लिए ट्यूबलाइट लगवाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान खण्ड शिक्षाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed