फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   'Sakshar Pradhan Gaon ki Pride' campaign started in 58 villages

58 गांवों में ‘साक्षर प्रधान गांव की शान’ अभियान शुरू

Wed, 01 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
'Sakshar Pradhan Gaon ki Pride' campaign started in 58 villages
'Sakshar Pradhan Gaon ki Pride' campaign started in 58 villages - फोटो : BANDA
बांदा। साक्षर प्रधान गांव की शान और सोच हमारी-विकास आपका। इस विजन और नारे के साथ जनपद के 58 निरक्षर महिला-पुरुषों को साक्षर बनाने के मिशन का बुधवार को आगाज हो गया। जनपद स्तरीय 58 अफसरों ने गांवों में जाकर प्रधानों को ककहरा का सबक दिया। इस योजना को लागू करने वाले डीएम अनुराग पटेल ने खुद भी अपने आवंटित गांव में निरक्षर महिला प्रधान को शिक्षा दी।
विज्ञापन

पिछले माह मेडिकल कालेज के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यशाला में 53 पुरुष और पांच महिला निरक्षर प्रधानों को साक्षर बनाने की रणनीति तैयार हुई थी। इसे मिशन शक्ति अभियान-3 के तहत लागू किया गया है। डीएम ने हरेक निरक्षर प्रधान के लिए एक-एक जिला स्तरीय अधिकारी की ड्यूटी लगाई है। यह अगले 60 दिनों में प्रधान को साक्षर बनाएंगे। पहली दिसंबर से शुरुआत हुई।
विज्ञापन

डीएम अनुराग पटेल ने सिंघौटी गांव में महिला प्रधान माया देवी को प्राइमरी स्कूल में एक ब्लैक बोर्ड पर ककहरा लिखकर पढ़ाया। सीडीओ वेद प्रकाश मौर्य ने मोहन पुरवा गांव में प्रधान आशा, एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने पौंडरा की प्रधान बिंदी देवी, एडीएम (नमामि गंगे) ने काजीपुर की प्रधान सियादुलारी, डिप्टी कलेक्टर लाल सिंह यादव ने माधवपुर की प्रधान नथुनिया, विकास अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी ने पन्नाह की प्रधान फलिया देवी, समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह ने कल्हरा प्रधान रानी देवी, बचत अधिकारी राकेश जैन ने गजनी प्रधान शिवमुनी को साक्षर बनाने की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निरक्षर प्रधानों को किट भी दी है। कहा है कि निरक्षर होने का गलत लाभ लोग उठा सकते हैं, इसलिए साक्षर बनें। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनपद में मॉडल बनेगा। सभी 58 अधिकारियों ने एक-एक ग्राम प्रधान को गोद लिया है। यह महीने में कम से कम दो बार उनके गांव के स्कूल जाकर पढ़ाएंगे। दो माह में इन्हें लिखने-पढ़ने और हस्ताक्षर करना सिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed