फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   90 mm of rainfall leads to waterlogging on roads; a deluge of water is seen.

Banda News: 90 मिमी बारिश से सड़कों पर जलभराव, दिखा पानी का सैलाब

Tue, 25 Aug 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Tue, 25 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
90 mm of rainfall leads to waterlogging on roads; a deluge of water is seen.
फोटो-26-इंदिरा नगर में जलभराव के बीच बेटी को स्कूल से लेकर लौटती महिला। - फोटो : सांकेतिक
बांदा। दो दिन के इंतजार के बाद मंगलवार को दोपहर में हुई जोरदार बारिश ने शहर से लेकर गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब दो घंटे में 90 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे शुरू हुई तेज बारिश तीन बजे तक जारी रही। इसके बाद शाम तक रिमझिम बारिश होती रही। बारिश से मौसम सुहाना और ठंडा हो गया, लेकिन जगह-जगह जलभराव लोगों के लिए मुसीबत बन गया। पूर्वानुमान के अनुसार बारिश जारी रहेगी।
विज्ञापन

शहर में बस स्टैंड, डीएम कॉलोनी, विकास भवन समेत कई प्रमुख स्थानों पर पानी भर गया। सड़कों पर पानी जमा होने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। निचले इलाकों में लोगों को घरों और दुकानों से पानी निकालने की मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगह कच्चे मकानों के गिरने की भी सूचना है। वहीं खेतों में खड़ी फसलों पर भी बारिश का असर पड़ा है। तिल की फसल के लिए तेज बारिश नुकसानदायक साबित हुई है।

दूसरी ओर खेतों में खड़ी धान की फसल को बारिश से फायदा हुआ है। किसानों का कहना है कि धान के लिए यह बारिश काफी उपयोगी है, जबकि तिल की फसल को अधिक पानी से नुकसान की आशंका है। अधिकतम तापमान जहां 31 डिग्री रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा।

फोटो-26-इंदिरा नगर में जलभराव के बीच बेटी को स्कूल से लेकर लौटती महिला।

फोटो-26-इंदिरा नगर में जलभराव के बीच बेटी को स्कूल से लेकर लौटती महिला।- फोटो : सांकेतिक

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed