फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Saint Shiromani remembered on Jayanti

जयंती पर संत शिरोमणि को किया याद

Sun, 09 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Saint Shiromani remembered on Jayanti
बांदा। संत शिरोमणि रविदास जयंती पर कई संगठनों ने आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला कांग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर फूल अर्पित किए। जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित संतोष कुमार द्विवेदी, राजेश कुमार गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता आदि ने भी संबोधित किया। रामनारायन, सुखदेव, इरफान, जिलानी, इमरान अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रीय स्वराज पैंथर ने ज्योति नगर स्थित कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर फूल पर अर्पित किए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुन्ना लाल दिनकर और महासचिव फौजी राजबहादुर सिंह कुशवाहा ने कहा कि संत रविदास अपने आजाद विचारों के लिए जाने जाते है। युवा अध्यक्ष कमलेश कुमार चौधरी, राजबहादुर अनुरागी, केपी गौतम, धर्मराज यादव, रामबाबू वर्मा, चुनिया वर्मा, अशोक कुशवाहा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

उधर, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की संयुक्त गोष्ठी केशव भवन में हुई। संत रविदास के जीवन पर चर्चा हुई। प्रांत सदस्य अरविंद त्रिपाठी और अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन बेदी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। पुष्पेंद्र सिंह को बजरंग दल का जिला सह संयोजक और रिंकू सोनी को विहिप का नगर मंत्री घोषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन सिंह ने संचालन किया। हर्षवर्धन गुप्ता, विश्राम कुमार, सुबोधिनी भट्नागर, करूणा रैकवार, मीरा वर्मा, विवेक व महेंद्र धुरिया शामिल रहे। उधर, बसपा की बांदा यूनिट ने अंबेडकर पार्क में जयंती मनाई। संत के जीवन पर चर्चा की। जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह वर्मा, पूर्व अध्यक्ष बल्देव वर्मा, जितेंद्र गौरव, आशुतोष, राममिलन, आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed