फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Roger today will say goodbye to Ramjaan

रमजान को आज अलविदा कहेंगे रोजदार

Thu, 22 Jun 2017 11:52 PM IST
बांदा
बांदा Updated Thu, 22 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Roger today will say goodbye to Ramjaan
बांदा की नवाबी जामा मस्जिद। - फोटो : अमर उजाला
रमजान माह के चौथे और आखिरी जुमा पर शुक्रवार (23 जून) को रोजदार इस मुबारक महीने को विदाई देंगे। जुमा अलविदा की नमाज अदा करेंगे। अन्य जुमा के मुकाबले आखिरी जुमा में नमाजियों की जुटने वाली भारी भीड़ के मद्देनजर मस्जिदों में खास इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा और सुविधाओं की व्यवस्था की है।
विज्ञापन


27वें रोजे को रमजान माह का आखिरी जुमा है। इसे अलविदा के नाम पर जाना जाता है। जुमे की नमाज में इमाम द्वारा पढ़ा जाने वाला खुत्बा (संबोधन) में भी रमजान की विदाई का जिक्र होता है। ‘अलविदा-अलविदा या शहरुल रमजान’ सुनकर रोजदारों की आंखों में आंसू छलक पड़ते हैं।
विज्ञापन


दुआओं और गलतियों की माफी के साथ रमजान को अलविदा कहा जाता है। मुख्य नमाज शहर की ऐतिहासिक नवाबी जामा मस्जिद में होगी। हजारों की क्षमता वाली लंबी-चौड़ी मस्जिद खुत्बे में छोटी पड़ जाती है। लिहाजा मस्जिद प्रबंधन की ओर से बाहर सड़क तक पंडाल लगाए गए हैं। मुतवल्ली शेख सादी जमा के मुताबिक मौसम के मद्देनजर नमाजियों को हर संभव सहूलियत देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जामा मस्जिद समेत इन मस्जिदों में भी होगी नमाजः शहर की लगभग एक दर्जन अन्य मस्जिदों में भी जुमा अलविदा की नमाज अदा की जाएगी। इसमें नवाबी जामा मस्जिद, शेख सरवर साहब की मस्जिद (कालवनगंज), मर्कज की मस्जिद, बोड़ा मस्जिद (कोतवाली रोड), रब्बानियां मस्जिद (हाथीखाना), ऊंट मोहाल मस्जिद (मर्दननाका), नूरानी मस्जिद (कुंजरहटी), कचहरी की मस्जिद (अशोक लाट), अमानिया मस्जिद (कच्चा तालाब), पीरा मस्जिद (अलीगंज), जिन्नातों की मस्जिद (खाईपार), गौसिया मस्जिद (हैजाखाना), सुतली वाली मस्जिद (कोतवाली के पास), बलखंडीनाका मस्जिद (कटरा रोड), छावनी मस्जिद (सब्जी मंडी रोड), बेगम की मस्जिद (छावनी), सरायं की मस्जिद (चौक), गूलरनाका मस्जिद (मयूर टाकीज रोड), डिग्गी चौराहा मस्जिद (पेट्रोल पंप के सामने) समेत अन्य कई मस्जिदों में भी जुमा अलविदा की नमाज होगी। इनके अलावा शहर की इकलौती जीजीआईसी के सामने स्थित शिया मुस्लिम मस्जिद में भी नमाज होगी। शहर के अलावा बबेरू, अतर्रा, नरैनी, बदौसा, तिंदवारी, छनेहरा, हदरौली, कोर्रही, सादीमदनपुर, करतल, कालिंजर आदि कस्बों और गांवों में भी जुमा की नमाज होगी।

सभी मस्जिदों में सुरक्षा व्यवस्थाः  बांदा। अलविदा की नमाज के मद्देनजर नवाबी जामा मस्जिद में सिटी मजिस्ट्रेट रमेश कुमार दुबे और सीओ सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा सहित शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, दो उप निरीक्षक और छह सिपाही तैनात रहेंगे। यूपी-100 भी निगरानी रखेगी।

नमाज के समय जामा मस्जिद के सामने से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन वीडियोग्राफी भी कराएगा। इसी तरह शेख सरवर साहब की मस्जिद में दो बजे होने वाली नमाज के पहले से ही मस्जिद के सामने कालवनगंज रोड पर यातायात बंद कर दिया जाएगा। मुचियाना होकर लोग निकलेंगे। नमाज वाली सभी मस्जिदों में पुलिस और ट्रैफिक कांस्टेबिल तैनात रहेेंगे।


मस्जिदों में अलविदा की नमाजों का समयः बांदा। अलविदा की नमाज का समय भी वही रहेगा जो साप्ताहिक जुमा की नमाज का होता है। नवाबी जामा मस्जिद में अपने निर्धारित समय एक बजे नमाज होगी। इनके अलावा मर्कज मस्जिद, हाथीखाना मस्जिद, कचहरी मस्जिद, नूरानी मस्जिद, अमानिया मस्जिद आदि में भी दोपहर एक बजे नमाज अदा की जाएगी। शेख सरवर की मस्जिद और जिन्नातों की मस्जिद में दो बजे, बोड़ा मस्जिद, डिग्गी चौराहा मस्जिद, पीरा मस्जिद में दोपहर डेढ़ बजे नमाज होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed