{"_id":"5e595adb8ebc3ef4060f9116","slug":"roads-pits-and-banda-bypass-echoed-in-the-legislative-council-banda-news-knp5475716147","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कें, गड्ढे और बांदा बाईपास विधान परिषद में गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कें, गड्ढे और बांदा बाईपास विधान परिषद में गूंजा
विज्ञापन
बांदा। जर्जर सड़कें पर गड्ढे के मुद्दे पर शुक्रवार को विधान परिषद में कांग्रेस सदस्यों ने जमकर शोर शराबा किया। इसमें बांदा बाईपास के अधूरे निर्माण का मुद्दा भी शामिल था। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बाईपास जल्दी पूरा कराने का आश्वासन दिया।
विधान परिषद में कांग्रेस सदस्य नसीमुद्दीन सिद्दीकी व दीपक सिंह ने संयुक्त हस्ताक्षरों से विधान परिषद प्रमुख सचिव नियम-105 के तहत दिए पत्र में कहा कि भाजपा सरकार ने जोरशोर से गड्ढा मुक्त सड़कों का दावा किया था लेकिन 2018 में ही सड़क हादसों में 2273 मौतें हुईं। अब सड़क दुर्घटनाओं का आंकड़ा बढ़कर 40 हजार पार कर चुका है। सरकार दावा कर रही है कि लाखों किलोमीटर सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जा चुका है जबकि सड़कें गड्ढायुक्त होती जा रही हैं। तीन वर्ष बाद भी सड़कों की मरम्मत या पुनर्निर्माण नहीं हुआ। आरोप लगाया कि करोड़ों का भ्रष्टाचार किया गया है।
कांग्रेस सदस्यों ने उदाहरण दिया कि बांदा बाईपास के अधूरे पड़े निर्माण को पूरा करने के लिए वर्ष 2012 के बाद एक रुपया नहीं दिया गया। कांग्रेस सदस्यों की मांग थी कि जनहित और लोक महत्व के इस मुद्दे पर विधान परिषद की कार्रवाई रोककर चर्चा कराई जाए लेकिन इसे न स्वीकार किए जाने पर कांग्रेस सदस्यों ने शोरशराबा किया। सदस्य श्री सिद्दीकी ने बताया कि बाद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आश्वासन दिया कि बांदा बाईपास का शेष कार्य जल्द पूरा कराया जाएगा। सरकार की ओर से भी यह लिखित आश्वासन दिया गया है।