फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report on two brothers in the firing incident in Piparhari village

Banda News: पिपरहरी गांव के हुए गोली कांड में दो भाइयों पर रिपोर्ट

Thu, 16 May 2024 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Report on two brothers in the firing incident in Piparhari village
पैलानी। थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में हुए गोली कांड में घायल होमगार्ड की पत्नी की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पिपरहरी गांव निवासी जयप्रकाश सिंह व उसके पड़ोसी रामराज सिंह के बीच मुकदमें की पुरानी रंजिश चल रही है। इसी रंजिश को लेकर मंगलवार को सुबह दोनों पक्षों के बीच 20 राउंड फायरिंग हुई थी। जिसमें पड़ोसी होमगार्ड सेवक प्रजापति की पत्नी रन्नो (45) के दाहिने पखौरे में गोली लग गई थी। घायल महिला को कानपुर रेफर किया गया था। घायल महिला ने गांव के जयप्रकाश व शिव प्रकाश के खिलाफ तहरीर देकर थाने में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घायल महिला का कहना है कि जयप्रकाश व शिव प्रकाश ने गोली चलाई थी। उसी हमले में वह घायल हुई है। उधर, गांव में घटना के बाद सन्नाटा पसरा है। गांव में पुलिस बल तैनात है। थानाध्यक्ष संदीप पटेल ने बताया कि घायल महिला की तहरीर पर दो भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed