{"_id":"65550e6220ca4590b10cf913","slug":"report-on-four-including-woman-for-demanding-extortion-banda-news-c-212-1-sknp1006-4446-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: रंगदारी मांगने पर महिला समेत चार पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: रंगदारी मांगने पर महिला समेत चार पर रिपोर्ट
Thu, 16 Nov 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
खप्टिहा कलां। देहात कोतवाली थाना क्षेत्र में घर में घुसकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांगने व जमीन में कब्जे की नीयत से मारपीट करने के मामले में महिला समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव निवासी मनाेज सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह अपने वृद्ध माता-पिता के साथ गांव में रहता है। उसके पड़ोसी विशंभर उसकी पत्नी आशा देवी, पुत्र पवन व संजय उसके घर में घुसकर मारपीट करते हैं। वृद्ध माता-पिता से 50 हजार रुपये रंगदारी मांगते हैं। न देने पर जमीन में कब्जा करने की धमकी देते हैं।
पड़ोसी विशंभर की पत्नी आशा अक्सर अपनी बेटियों को आगे करके झगड़ा करती है। पिछली नौ नवंबर की रात सभी ने उसके घर में हमला कर दिया। उसका वीडियो कैमरा तोड़ डाला। उसने मना किया तो मनोज पर आरोपियों ने तमंचा तान दिया। जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी महिला समेत चारों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।