फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report of murder on five including former MLA

बांदा: पूर्व विधायक समेत पांच पर हत्या की रिपोर्ट

Wed, 25 Nov 2020 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Report of murder on five including former MLA
बांदा। बालू खदान में कर्मचारी की संदिग्ध हालात में हुई मौत का मामला तूल पकड़ गया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजने दिया। परिजनों की पैरवी में मौजूदा विधायक भी पहुंच गए।
विज्ञापन

अंतत: मृतक की पत्नी की तहरीर पर शहर कोतवाली में देर शाम पूर्व विधायक दलजीत सिंह और उनके भांजे सहित पांच लोगों के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। देर रात डाक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र में स्थित पथरी गांव की बालू खदान में अमारा (जसपुरा) गांव निवासी शिवकांत सिंह (38) पुत्र संतोष सिंह काम करता था। मंगलवार की रात वहां उसकी अचानक संदिग्ध हालात में मौत हो गई। खदान वाले उसे जिला अस्पताल लाए। यहां डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मर्च्यूरी हाउस में मृतक की पत्नी और परिजन पहुंच गए और आरोप लगाया कि शिवकांत की हत्या की गई है। पत्नी माया ने थाने में दी तहरीर में कहा कि 24 नवंबर को रात करीब 10 बजे खदान से सूचना आई कि शिवकांत की हालत ठीक नहीं है अस्पताल में है।
वह अपने देवर के साथ अस्पताल पहुंची तो वहां जितेंद्र सिंह चंदेल (पूर्व विधायक दलजीत सिंह का भांजा) निवासी कानपुर और आलोक सिंह पुत्र दलपत सिंह (बांदा) तथा मुन्नू सिंह पुत्र मंगल सिंह (छेहरांव) वहां मौजूद थे। उसे देखते ही वहां से भाग गए।
कहा कि खदान संचालक देवेंद्र सिंह (जानकीपुरम, लखनऊ) की साजिश से उसके पति की हत्या कराई गई है। तीन माह से वेतन नहीं दिया था। मच्र्युरी हाउस क्षेत्रीय भाजपा विधायक बृजेश प्रजापति भी पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र प्रताप चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट सुरेंद्र सिंह भी पहुंच गए।

विधायक ने मृतक की पत्नी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करने को कहा। रिपोर्ट दर्ज न होने तक शव पोस्टमार्टम के लिए न भेजने पर परिजन अड़े रहे। अंतत: शाम 6 बजे के बाद देहात कोतवाली में जितेंद्र सिंह चंदेल, आलोक सिंह, मुन्नू सिंह, दलजीत सिंह, देवेंद्र सिंह व अन्य के विरुद्ध 302 व 120बी की रिपोर्ट दर्ज की गई। इसी के बाद शव का देर रात पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed