फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Report against the ration dealer if black marketing is found

Banda News: कालाबाजारी मिलने पर कोटेदार के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 30 Aug 2024 02:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Report against the ration dealer if black marketing is found
अतर्रा। निरीक्षण में गेहूं, चावल, बाजारा,चीनी की कालाबाजारी पाए जाने पर पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूर्ति विभाग के निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि 28 अगस्त को दोपहर उन्होंने उचित दर विक्रेता अशोक कुमार के दुकान व गोदाम का औचक निरीक्षण किया। जिसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली का कोई भी खाद्यान्न उपलब्ध नहीं पाया गया। इसके साथ ही अगस्त महीने का उठान किया गया राशन खाद्यान्न भी कार्डधारकों को नहीं वितरित किया गया।
पूर्ति निरीक्षक द्वारा कोटेदार से मांगे गए स्टॉक एवं वितरण संबंधित अभिलेख रजिस्टर भी नहीं उपलब्ध करा सके। दुकान में मौजूद ई-पॉश मशीन का निरीक्षण करने पर कुल 75.40 क्विटल गेहूं, 184.25 क्विटल चावल, 8.08 क्विटल बाजारा, 1.53 क्विटल चीनी की कालाबाजारी पाई गई। जिस पर डीएम के अनुमोदन एवं आदेश के बाद पूर्ति निरीक्षक ने कोटेदार अशोक कुमार के खिलाफ गुरुवार को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि एसडीएम रावेंद्र सिंह द्वारा 17 अगस्त को कोटेदार के खिलाफ मिली हुई शिकायतों पर कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन कोटेदार के द्वारा जारी की गई नोटिस का कोई जवाब नही दिया गया था। कोतवाली प्रभारी कुलदीप तिवारी ने कहा रिपोर्ट दर्ज करके विवेचना एसआई कृष्णदेव त्रिपाठी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed