फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Renowned confectionary shops sophistication

नामी दुकानों की मिठाई में भी मिलावट

Tue, 08 Dec 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बांदा
अमर उजाला ब्यूरो बांदा Updated Tue, 08 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन

 बांदा। खाद्य वस्तुओं में मिलावट कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर मुकदमा चलेगा। शहर की कई नामी मिठाई की दुकानों की मिठाई में भी मिलावट पाई गई है। नमें सत्ताधारी दल के एक नेता की दूध डेयरी समेत जिले के नामी-गिरामी होटल व रेस्टोरेंट व्यवसायी शामिल हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच में नमूने फेल होने पर एडीएम कोर्ट में 28 दुकानदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इ16 और व्यवसायियों पर इसी सप्ताह मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने दीपावली पर्व में जिले भर में 120 से ज्यादा नमूने भरकर जांच के लिए विश्लेषण केंद्र भेजे थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद चौंकाने वाले मामले सामने आए। इनमें से 42 नमूने मिलावटी और असुरक्षित पाए गए। खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर अभिहीत अधिकारी ने अपर जिलाधिकारी न्यायालय में 28 व्यवसायियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन


कोर्ट के फैसले के बाद मिलावटखोरों पर 10 हजार से लेकर दो लाख रुपये तक जुर्माना या सजा हो सकती है। अधिकारियों के मुताबिक 16 और फाइलें तैयार कर ली गई हैं। इन व्यवसायियों पर भी इसी सप्ताह मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच के जो नमूने फल आए हैं इनमें फतेहपुर की एक दूध डेयरी भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह सत्ताधारीदल के एक नेता की है। इसके अलावा कचहरी रेलवे क्रासिंग के पास एक बड़े होटल मालिक का भी नाम इसमें शामिल है। फेल नमूनों में ज्यादातर सरसों तेल, छेना, पनीर व बालूशाही के शामिल हैं। इसके पूर्व असुरक्षित और जीवन के लिए घातक खाद्य वस्तुओं के नमूने की जांच फेल आने पर अप्रैल से सितंबर तक 23 व्यवसायियों पर मुकदमा दर्ज किया जा चुका है।

 जांच रिपोर्ट के आधार मुकदमे तैयार किए गए हैं। 4 से 7 दिसंबर तक 28 मामले एडीएम कोर्ट में दाखिल किए जा चुके हैं। 16 मामले और जल्द ही दाखिल होंगे। मिलावटखोरों को किसी भी हाल में बक्शा नहीं जाएगा।
चंद्रशेखर मिश्रा, अभिहीत अधिकारी,  चित्रकूटधाम मंडल

                                            

इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
बांदा शहर के मिठाई कारोबारी इंदु प्रकाश गुप्ता के यहां बालूशाही पर, अजय प्रताप गुप्ता बूंदी लड्डू, रज्जन साहू घी, प्रवीण चौरसिया चाय, अजय प्रताप शुक्ला छेना मिठाई, विजय कुमार गुप्ता पनीर, अजीत कुमार गुप्ता बेसन, बड़कू गुप्ता पनीर, नत्थू गुप्ता दूध क्रीम, दीपक वर्मा तथा फतेहपुर की राज दूध डेयरी, पुरुषोत्तम गुप्ता (ओरन) धनिया, भुल्लू पांडेय (पैलानी) बेसन, शिव कुमार गुप्ता (नहरी) सरसों तेल, रामेश्वर साहू (जखनी) खोवा, बासुदेव प्रसाद (अतर्रा) सरसो तेल, रणधीर गुप्ता (जसपुरा) सरसों तेल, पवन गुप्ता (करतल) बेसन, अतुल सचान (बबेरू) सरसों तेल, मनोज कुमार पाल (पैलानी) सरसो तेल, सुरेश कुमार शुक्ला (तिंदवारा) सरसो व अलसी तेल, अरविंद तिवारी (गिरवां) अरहर दाल, राजकुमार गुप्ता (बदौसा) सरसों तेल, साहनी गुप्ता (बबेरू) बेसन, रामदीन यादव (जरर) खोवा, उदय प्रकाश यादव (ब्योंजा) मिश्रित दूध में मिलावटखोरी पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed