फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Elderly Man Jumps From Yamuna Bridge, Rescued by Divers

बांदा: बेंदाघाट पुल से यमुना में कूदा 65 वर्षीय वृद्ध, समय रहते गोताखोरों ने निकाला

Thu, 27 Aug 2026 02:32 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बांदा Published by: प्रसून शुक्ला Updated Thu, 27 Aug 2026 02:32 PM IST
सार

Banda News: बेंदाघाट स्थित यमुना पुल से गुरुवार सुबह एक वृद्ध ने नदी में छलांग लगा दी। उसे नदी में गिरता देख पुल के नीचे मौजूद स्थानीय मछुआरों और गोताखोरों ने तत्काल पानी में छलांग लगा दी और वृद्ध को डूबने से बचा लिया।

विज्ञापन
Elderly Man Jumps From Yamuna Bridge, Rescued by Divers
यमुना पुल से वृद्ध ने लगाई छलांग - फोटो : amar ujala

विस्तार

पुलिस की मौजूदगी में वृद्ध को नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए पीएचसी तिंदवारी में भर्ती कराया गया। तिंदवारी थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी छोटेलाल सिंह (65) पुत्र जगतपाल सिंह गुरुवार सुबह बेंदाघाट स्थित यमुना पुल पर पहुंचा था। बताया गया कि वह काफी देर तक पुल की रेलिंग के पास घूमता रहा। अचानक वह रेलिंग पर चढ़ गया और वहां मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही यमुना नदी में छलांग लगा दी।

विज्ञापन

Elderly Man Jumps From Yamuna Bridge, Rescued by Divers
यमुना पुल से वृद्ध ने लगाई छलांग - फोटो : amar ujala

मछुआरों और गोताखोरों ने बचाया

वृद्ध को नदी में गिरता देख आसपास मौजूद स्थानीय मछुआरे और गोताखोर तुरंत पानी में उतर गए। उन्होंने तैरकर वृद्ध को पकड़ लिया और कड़ी मशक्कत के बाद उसे नदी से बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Elderly Man Jumps From Yamuna Bridge, Rescued by Divers
यमुना पुल से वृद्ध ने लगाई छलांग - फोटो : amar ujala

बाहर निकाले जाने के समय वृद्ध बेहोशी की हालत में था। मौके पर चौकी प्रभारी संतोष सिंह, पूर्व प्रधान विवेक सिंह और दलजीत सिंह वीरू समेत अन्य लोग मौजूद रहे। पुलिस की मदद से वृद्ध को उपचार के लिए पीएचसी तिंदवारी पहुंचाया गया।

विज्ञापन

होश आने पर पता चलेगा कारण

थानाध्यक्ष संदीप कुमार पटेल ने बताया कि वृद्ध को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वह फिलहाल बेहोशी की हालत में है। होश में आने के बाद ही नदी में छलांग लगाने के कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed