फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fire Department had the lock opened; building not up to standards.

Banda News: अग्निशमन विभाग ने खुलवाया ताला, भवन मानक के अनुरूप नहीं

Thu, 27 Aug 2026 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 27 Aug 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Fire Department had the lock opened; building not up to standards.
बांदा। झील का पुरवा स्थित आवासीय विद्यालय का ताला बुधवार को अग्निशमन विभाग ने खुलवाया। यह विद्यालय 17 अगस्त को दो छात्रों की मौत के बाद से बंद था। निरीक्षण में विद्यालय भवन मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) डॉ. मतलूब हुसैन अपनी टीम के साथ बुधवार शाम आवासीय विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय संचालन करने वालों से संपर्क कर ताला खुलवाया। सीएफओ ने बताया कि विद्यालय को प्राइमरी के लिए वर्ष 2007 में और जूनियर के लिए वर्ष 2010 में मान्यता मिली थी।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग की ओर से 24 सितंबर 2009 को जारी एक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रपत्र दिखाया गया। निरीक्षण में भवन मानक के अनुरूप नहीं था और सुरक्षा उपकरण भी नहीं मिले। आग बुझाने के लिए रखे दो सिलिंडर भी निष्क्रिय पाए गए। विद्यालय प्रबंधन को नोटिस देकर सात दिन में इंतजाम पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि सात दिन में इंतजाम नहीं होते, तो विभाग नियमानुसार अगली कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की भूमिका पर सवाल
हादसे के बाद से कोतवाली नगर पुलिस विद्यालय में जांच के नाम पर बंद ताले को बाधा बता रही थी। पुलिस का दावा था कि प्रबंधक का मोबाइल बंद होने से जांच नहीं हो सकी। जबकि अग्निशमन विभाग ने आसानी से ताला खुलवाकर अपनी जांच की और नोटिस भी दे दिया। अब सवाल उठ रहा है कि पुलिस ताला क्यों नहीं खुलवा सकी या जानबूझकर आनाकानी कर रही थी। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने पुलिस को विद्यालय के अंदर या बाहर लगे कैमरों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed