{"_id":"6a8f36c3d5582145f60b69b6","slug":"juloos-e-mohammadi-taken-out-with-green-flags-and-the-tricolour-banda-news-c-12-1-knp1100-1630881-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: हरे परचम और तिरंगे के साथ निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: हरे परचम और तिरंगे के साथ निकाला जुलूस-ए-मोहम्मदी
विज्ञापन
बांदा। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद के जन्मदिन पर शहर में परंपरागत जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और अमन-इन्सानियत का पैगाम दिया गया।
जुलूस को कालवनगंज स्थित शेख सरवर साहब की मस्जिद के पास से मुमताज अली, डॉ. शोएब और अयूब खान ने झंडी दिखाकर रवाना किया। युवाओं के हाथों में हरे परचम और तिरंगे नजर आए। मिसाइल और खाना-ए-काबा की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। यह जुलूस शहर के पारंपरिक मार्गों से होते हुए अलीगंज में समाप्त हुआ। यहां नात-ओ-सलाम पढ़ा गया और मुल्क में अमन-चैन की दुआ की गई। जुलूस की पूर्व संध्या पर जश्न-ए-चिराग का आयोजन हुआ और राइफल क्लब मैदान में देर रात तक आतिशबाजी की गई।