{"_id":"c8d469dbbaa474154f14ed04850f1acc","slug":"rehearsal-of-the-republic-day-parade-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर परेड की तैयारियां, कोहरे में रिहर्सल, जवानों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस पर परेड की तैयारियां, कोहरे में रिहर्सल, जवानों ने बहाया पसीना
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 24 Jan 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडल मुख्यालय बांदा में भी गणतंत्र दिवस पर पुलिस परेड की धूम रहेगी। पुलिस की विभिन्न टुकड़ियों के अलावा एनसीसी कैडेट्स और स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राएं भागीदारी कर इसे और भव्य बनाएंगे।
विज्ञापन
शनिवार को अंतिम दिन कड़ाके की ठंड में पुलिस कर्मियों ने रिहर्सल में पसीना बहाया। पहली जनवरी से चल रहा पूर्वाभ्यास शनिवार को खत्म हो गया। परेड और सलामी का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक पीयूष श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने बंदूक थामकर जवानों को सलामी और मार्चपास्ट के तरीके बताए।
विज्ञापन
पुलिस की टुकड़ियां कदम ताल के साथ रिहर्सल करती रहीं। एनसीसी कैडेट्स ने भी इसमें भागीदारी की। अपनी वेशभूषा में कैडेट्स का प्रदर्शन आकर्षक रहा। एक प्लाटून पीएसी, दो टोली होमगार्ड भी शामिल रहे।
विज्ञापन
आदर्श बजरंग इंटर कालेज, सेंट मेरीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एचएल इंटर कालेज, आर्य कन्या इंटर कालेज, जीजीआईसी, सरस्वती विद्या मंदिर, बीपी ओमर बालिका इंटर कालेज की छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगी। रिहर्सल के अवसर पर क्षेत्राधिकारी विनोद कुमार सिंह समेत सभी थानों के उप निरीक्षक उपस्थित रहे।